नया विचार मोरवा । प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर पंचायत में आग लगने से 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया है। वार्ड संख्या 6 निवासी गनौर मंडल के पुत्र राम बल्लभ मंडल के घर में रविवार की रात आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण चूल्हे से भड़की आग के कारण आग लगना बताया गया है। खाना बनाने के बाद सभी लोग काफी कर सो गए थे। चूल्हे में बच्ची आग में हिंदुस्तान कर सारे घर को जला डाला। जब तक लोग जगे और आग पर काबू पाए तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। घर के लोग किसी तरह भाग कर जान बचाने में कामयाब हुए। लगभग 50 हजार से अधिक की संपत्ति जल जाने का अनुमान लगाया गया है। पंचायत के मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय एवं संतोष कुमार यादव के द्वारा को आलोक चंद्र रंजन एवं विधायक रणविजय साहू को जानकारी दी गई है। मुखिया ब्रजेश कुमार राय के द्वारा आवेदन देकर को सी ओ से अविलंब राहत वितरण की मांग की गई है।सी ओ के द्वारा कर्मचारी भेजकर निरीक्षण सूची बना कर राहत देने का आश्वासन दिया गया है।