Hot News

Mughlai Paratha Recipe: स्वाद में बेमिसाल है मुगलई पराठा, जल्दी से नोट कर लें बनाने की रेसिपी  

Mughlai Paratha Recipe: मुगलई पराठा तो हर किसी को पसंद आता है. यह एक प्रसिद्ध बंगाली स्ट्रीट फूड है जिसे खूब पसंद किया जाता है. इस पराठे को आप दही, अचार और सूखी सब्जी के साथ भी चाव से खा सकते हैं. इसे आप लंच और डिनर दोनों में ही खा सकते हैं. इस पराठे को बनाने में मात्र 30 मिनट का समय लगता है. आप भी अगर प्लेन पराठा खाकर ऊब चुके हैं तो मुगलई पराठा को ट्राई करें इसका स्वाद लाजवाब है. चलिए अब आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.

बनाने की सामग्री

  • 3 कप – गेहूं का आटा
  • 1 कप – मैदा
  • 2 टेबल स्पून – घी
  • 2 कप – पानी 
  • सूखा आटा
  • घी
  • 4 अंडे
  • स्वादानुसार – नमक
  • 1/2 कप – प्याज
  • स्वादानुसार – हरी मिर्च
  • 4 टेबल स्पून – हरा धनिया

बनाने की वि​धि

  • मुगलई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा और मैदे को मिला लें.
  • अब इसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर मिक्स करें.
  • इसे नरम गूंथ लें.
  • अब इसे 2 से 3 घंटे के लिए रख दें.
  • इसके बाद आप आटे को चार लोइयों में बांट लें.
  • अब आप इसे ढककर 15 मिनट के लिए रखे.
  • अब आप गैस पर तवे को गर्म कर लें.
  • लोई को आप गोलाकार में बेल लें.
  • अब आप आंच को तेज रखते हुए तवे पर रोटी डाल दें.
  • इसके बाद आप इस पर अंडा तोड़कर डालें.
  • इसके उपर से प्याज, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
  • अब आप आंच को मीडियम करके पराठे को चारों तरफ से फोल्ड कर दें.
  • इसके बाद आप इस पर घी लगाकर इसे अच्छे से सेक लें.
  • अंदर से पूरी तरह फ्राई होने के बाद इसके उपरी हिस्से पर भी घी लगा लें.
  • इसे आप गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें.
  • अब आप इसे दही या चटनी के साथ परोस दें.

इसे भी पढ़ें: Bharwa Tandoori Aloo Recipe: घर पर ऐसे बनाएं भरवां तंदूरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

The post Mughlai Paratha Recipe: स्वाद में बेमिसाल है मुगलई पराठा, जल्दी से नोट कर लें बनाने की रेसिपी   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top