Kal Ka Rashifal 23 December 2025: कल मंगलवार 23 दिसंबर 2025 का दिन बजरंगबली को समर्पित माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से साहस, बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है. कल का मंगलवार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण हनुमान जी की विशेष कृपा इन राशियों पर बरस सकती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक किस राशि की किस्मत चमकेगी.
मेष राशि
मंगलवार मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में रुके काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. हनुमान जी की कृपा से शत्रुओं पर विजय मिलेगी.
वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. पुराने तनाव दूर होंगे. हनुमान जी की आराधना से मानसिक शांति प्राप्त होगी.
मिथुन राशि
नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. साहसिक फैसले सफल रहेंगे. मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ विशेष फल देगा.
कर्क राशि
परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा. बजरंगबली की कृपा से मनोबल मजबूत रहेगा.
सिंह राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नेतृत्व क्षमता निखरेगी. मंगलवार का दिन भाग्य को मजबूत करेगा.
कन्या राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा. लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है.
ये भी देखें: धनु राशि का परिवार, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य पर क्या रहेगा ग्रहों का असर, जानें वार्षिक राशिफल
तुला राशि
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. हनुमान जी की कृपा से कर्ज या लेन-देन से जुड़ी चिंता कम होगी.
वृश्चिक राशि
मंगलवार का दिन बेहद शुभ रहेगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी.
धनु राशि
करियर से जुड़े अच्छे समाचार मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मकर राशि
परिश्रम का फल मिलेगा. बजरंगबली की कृपा से अटके काम पूरे होंगे.
कुंभ राशि
नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मीन राशि
मानसिक तनाव दूर होगा. हनुमान जी की कृपा से जीवन में सकारात्मकता आएगी.
The post Kal Ka Rashifal 23 December 2025: कल मंगलवार इन राशियों पर बजरंगबली बरसाएंगे कृपा, जानें मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत? appeared first on Naya Vichar.

