Hot News

NEET SS Admit Card 2025 OUT: नीट सुपर स्पेशिलिटी का एडमिट कार्ड जारी, natboard.edu.in पर करें डाउनलोड

NEET SS Admit Card 2025 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम (NBE) की तरफ से नीट एसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (NEET SS Admit Card 2025) जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NBEMS की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक NEET SS 2025 परीक्षा 26 दिसंबर और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम अच्छे से चेक कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

NEET SS Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर NEET SS Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

NEET SS Admit Card 2025 Download Here

NEET SS एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा निर्देश दिए होते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करनी चाहिए. अगर किसी तरह की गलती नजर आती है तो तुरंत NBEMS की हेल्पलाइन या ऑफिशियल ईमेल पर संपर्क करना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कोई भी प्रतिबंधित सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है. नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, देखें एग्जाम डेट

The post NEET SS Admit Card 2025 OUT: नीट सुपर स्पेशिलिटी का एडमिट कार्ड जारी, natboard.edu.in पर करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top