वीरपुर. ललित नारायण धर्मशाला में बुधवार की देर शाम विश्व हिंदू परिषद की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर के मुख्य पार्षद सह हिंदू धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने की. बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलनों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. इसी क्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 08 फरवरी को वीरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए सुशील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर गांव और शहर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है. इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य समाज के हर घर तक पहुंच बनाकर हिंदूओं को संगठित करना और सनातन संस्कृति को सशक्त करना है. बैठक में बुधदेव शर्मा, विनय सिंह, अभय जैन, विजय साह, चंचल सिंह, संजीत सिन्हा, अजय सिंह, सुनील कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
The post आठ फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, विश्व हिंदू परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय appeared first on Naya Vichar.
