जॉर्डन में शुक्रवार को एक गिरजाघर के अंदर हुई भीषण गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,अज्ञात बंदूकधारियों ने चर्च के भीतर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. देश की कानून प्रवर्तन एजेंसी ने घटना की पुष्टि की है.
अम्मान से 180 किलोमीटर दूर कराक में वारदात
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जॉर्डन की राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कराक शहर के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में हुई. गोलीबारी के पीछे किसका हाथ है और हमलावरों ने इस जगह को निशाना क्यों बनाया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है.
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
जॉर्डन प्रशासन के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की जांच कर रही हैं. जांच के दौरान हमले की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक हमले के मकसद या संदिग्धों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.
कराक में ईसाई समुदाय अल्पसंख्यक
कराक शहर में ईसाई समुदाय आबादी के लिहाज से अल्पसंख्यक है. ऐसे में गिरजाघर के भीतर हुई इस हिंसक घटना ने स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान, घायलों की स्थिति और हमलावरों से जुड़ी जानकारी का इंतजार है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें: PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल आने का न्योता, नेतन्याहू ने फोन कर दिया विशेष आमंत्रण
The post जॉर्डन के गिरजाघर में अंधाधुंध गोलीबारी में 7 की मौत appeared first on Naya Vichar.

