UP TGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से टीजीटी टीचर के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. साल 2022 के बाद TGT Teacher की इतनी बड़ी भर्ती अब जारी हुई है.
साल 2022 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने UP TGT के कुल 3,539 पदों पर भर्ती निकाली थी. इनमें बालक विद्यालयों के लिए 3,213 और बालिका विद्यालयों के लिए 326 पद शामिल थे. इस साल यूपी में कुल 17735 पद हैं, जिनमें बालक विद्यालयों (Boys School) के लिए 16193 पद दिए गए हैं. वहीं, बालिका विद्यालयों (Girls School) के लिए 1542 पद शामिल हैं.
UP TGT Application Dates: इन तारीखों का रखें ध्यान
| विवरण | तारीख |
| विज्ञापन जारी होने की तारीख | 23 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 23 नवंबर 2026 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख | 26 नवंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 23 और 24 दिसंबर 2026 |
OTR करना जरूरी
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले One Time Registration (OTR) करना होगा. OTR पूरा होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और दूसरी जरूरी जानकारियां सही-सही भरें.
ये भी पढ़ें: UP में TGT भर्ती में TET को लेकर बदला नियम, अभ्यर्थियों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका
UP TGT Teacher सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी
UP TGT के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.gov.in पर जाएं.
- आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें.
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें.
- जरूरी दस्तावेज और विवरण निर्देशों के अनुसार जमा करें.
- निर्धारित आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
UP TGT Teacher Recruitment 2026 Notification Check Here PDF
कौन कर सकता है अप्लाई?
आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता, आयु सीमा और विज्ञापन में दी गई अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें.
एप्लीकेशन फीस
इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें: UPESSC Recruitment 2026: PRT शिक्षकों के लिए 2607 पदों पर भर्ती, 151100 रुपए तक मिलेगी सैलेरी, जल्द करें अप्लाई
The post 4 साल बाद एक्टिव हुआ यूपी शिक्षा आयोग! UP TGT की 17000 से ज्यादा वैकेंसी जारी appeared first on Naya Vichar.

