रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से विमानों की शीतकालीन समय-सारिणी 25 अक्टूबर से लागू होगी. नया विंटर शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत कई विमानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है. नवी मुंबई के लिए 25 अक्टूबर को विशेष उड़ान निर्धारित है, जबकि भुवनेश्वर के लिए 28 अक्टूबर से और हैदराबाद के लिए 21 नवंबर से अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू होगी. इसके अलावा मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है.
नवी मुंबई के लिए 25 अक्टूबर को विशेष उड़ान
नवी मुंबई के लिए इंडिगो की विशेष उड़ान 25 अक्टूबर को संचालित होगी. उड़ान संख्या 6ई 2653 सुबह 10 बजे नवी मुंबई से रांची पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6ई 2654 सुबह 10:35 बजे रांची से नवी मुंबई के लिए रवाना होगी. यह सेवा केवल 25 अक्टूबर के लिए निर्धारित है.
भुवनेश्वर के लिए 28 अक्टूबर से उड़ान
रांची से भुवनेश्वर के लिए 28 अक्टूबर से इंडिगो की साप्ताहिक उड़ान शुरू होगी. उड़ान संख्या 6ई 7725 दोपहर 2:35 बजे रांची पहुंचेगी, जबकि उड़ान संख्या 6ई 7726 दोपहर 3:20 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी. यह सेवा 27 मार्च 2027 तक प्रत्येक बुधवार को निर्धारित है. मौजूदा समय-सारिणी में यह विमान शाम 6:20 बजे रांची पहुंचता था और शाम 6:50 बजे रवाना होता था.
हैदराबाद के लिए 21 नवंबर से अतिरिक्त सेवा
हैदराबाद के लिए इंडिगो की अतिरिक्त उड़ान सेवा 21 नवंबर से शुरू होगी. उड़ान संख्या 6ई 6952 दोपहर 1:45 बजे हैदराबाद से रांची पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6ई 6949 दोपहर 2:15 बजे रांची से रवाना होगी. यह सेवा 26 मार्च 2027 तक प्रतिदिन निर्धारित है.
यह भी पढ़ें: रांची में कहां-कहां नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन? लोक भवन, सचिवालय और हाइकोर्ट समेत 9 क्षेत्र प्रतिबंधित
मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु की उड़ानों का समय बदला
विंटर शेड्यूल में कई प्रमुख मार्गों की उड़ानों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है.
- मुंबई: एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान का सामान्य शीतकालीन शेड्यूल में प्रस्थान समय शाम 4:05 बजे होगा. हालांकि, एक दिसंबर से 31 जनवरी तक यह विमान सुबह 9:35 बजे रवाना होगा.
- चेन्नई: इंडिगो की उड़ान अब शाम 5:10 बजे रांची से रवाना होगी. पहले इसका प्रस्थान समय शाम 7:40 बजे था.
- बेंगलुरु: एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अब रात 9:05 बजे रवाना होगी. पहले इसका समय दोपहर 12:15 बजे था.
- पुणे: पुणे जाने वाली उड़ान का प्रस्थान समय रात 8:50 बजे से बदलकर रात 8:55 बजे किया गया है.
दिल्ली, कोलकाता और अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें
नई समय-सारिणी में दिल्ली, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और भुवनेश्वर के लिए उड़ानों के समय निर्धारित किए गये हैं. शेड्यूल के अनुसार, सुबह 7:15 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान रांची पहुंचेगी और सुबह 7:50 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी. वहीं, कोलकाता की पहली सूचीबद्ध उड़ान सुबह 8:15 बजे रांची पहुंचेगी और सुबह 8:35 बजे रवाना होगी.
दिन में भी अलग-अलग शहरों के लिए विमानों का आगमन और प्रस्थान निर्धारित है. यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय संबंधित उड़ान का समय ध्यान में रखना होगा.
यह भी पढ़ें: Father Benedict Barla पर हमले के मामले में तीन नाबालिग पकड़ाए, 85,747 रुपये बरामद
टिकट पर दर्ज समय की जरूर करें जांच
नई समय-सारिणी लागू होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का अपडेटेड समय जांचने की सलाह दी गयी है. पहले से टिकट बुक करा चुके यात्री संबंधित एयरलाइन से आगमन और प्रस्थान के समय की पुष्टि कर लें. इससे एयरपोर्ट पहुंचने में देरी या उड़ान छूटने जैसी परेशानी से बचने में मदद मिलेगी.
नोट: यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन की ओर से जारी ताजा समय-सारिणी की पुष्टि जरूर करें.
यह भी पढ़ें: मुड़मा जतरा को लेकर RU ने बदली यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा तिथि, देखें नया शेड्यूल
The post Airport Winter Schedule: रांची से मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों का समय बदला, जानें नया शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

