Hot News

टिफिन के लिए तैयार करें ये लाजवाब पालक कॉर्न सैंडविच

Palak Corn Sandwich: सुबह की भागदौड़ में आप भी शिशु के लिए झटपट से टिफिन में कुछ ऐसा बनाने का सोच रहे हैं जो आसानी से बन जाए और खाने में भी मजेदार हो तो ये आर्टिकल आपके काम का है. रोटी या पराठे से हटकर आप शिशु के लिए स्वादिष्ट पालक कॉर्न सैंडविच बना सकते हैं. पालक कॉर्न सैंडविच एक टेस्टी स्नैक्स है. इस सैंडविच का स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा. 

पालक कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रेड स्लाइस- 6
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • पालक के पत्ते- 1 कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चीज- आधा कप 
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • बटर- जरूरत के अनुसार

पालक कॉर्न सैंडविच को कैसे तैयार करें?

  • पालक कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ करके बारीक काट लें. कॉर्न को भी उबाल लें. 
  • अब एक पैन या कड़ाही में थोड़ा सा बटर डालें. बटर के पिघल जाने पर इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद कटा हुआ पालक डालें और तब तक पका लें जब तक पालक सिकुड़ न जाए. 
  • फिर उबला हुआ कॉर्न डालकर थोड़ी देर पका लें. नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • अब आप चीज को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • ब्रेड स्लाइस को लें और इसपर बटर लगा लें. ब्रेड स्लाइस पर मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस को रख दें. 
  • तवा को गर्म करें. सैंडविच को तवे पर डाल दें. सैंडविच को दोनों तरफ से हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इस तरह से आप आसानी से टेस्टी पालक कॉर्न सैंडविच को बना सकते हैं. सैंडविच को बीच में से काटकर आप सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद 

The post टिफिन के लिए तैयार करें ये लाजवाब पालक कॉर्न सैंडविच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top