Hot News

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key 2026 OUT: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जनवरी में आयोजित भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं. साथ ही इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

आंसर की कैसे देखें?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
यहां होमपेज पर लॉगिन करें.
इसके बाद प्रश्नपत्र, सही उत्तर और उम्मीदवार द्वारा चुने गए जवाब साफ तौर पर देखे जा सकते हैं.

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और समय

SSC ने आपत्ति दर्ज करने के लिए सीमित समय दिया है. उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से लेकर 7 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं. तय समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न का आपत्ति शुल्क देना होगा.

जरूरी निर्देश

चैलेंज मॉड्यूल में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के समय से अलग हो सकता है. असल परीक्षा में अलग-अलग उम्मीदवारों को अलग क्रम में सवाल मिले थे, लेकिन चैलेंज पोर्टल पर एक ही शिफ्ट के सभी कैंडिडेट्स को एक जैसा क्रम दिखेगा.

यह भी पढ़ें- CTET का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

The post दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top