Hot News

बिहार में सर्द पछुआ हवा का असर, गिर सकता है पारा, जानिए 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Ka Mausam: बिहार में फरवरी महीने में भी ठंड का प्रकोप जारी रहने वाला है. अभी भी सुबह और शाम के वक्त कनकनी महसूस हो रही. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जताया गया है कि अगले तीन दिनों तक सर्द पछुआ हवा का असर रह सकता है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी. कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है.

कितने डिग्री तक गिरेगा पारा?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज जिलों में ठंड को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. लेकिन पछुआ हवा की वजह से कनकनी बरकरार रहेगी. ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना जताई गई है. पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से तापमान में भी गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

गुरुवार को कैसा रहा मौसम?

गुरुवार को राज्य में मौसम की बात करें तो, अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 19.0 से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पछुआ हवा की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

पटना में मौसम की बात करें तो, विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि अभी की ही तरह सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड लगेगी. लेकिन दोपहर के दौरान धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी. गुरुवार को पटना के तापमान में कुछ खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर हिंदुस्तान इस समय ट्रांजिशन फेज में है. फरवरी महीने में ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं होगा बल्कि धीरे-धीरे ठंड की विदाई होगी. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर बना हुआ है. इसी के असर से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

Also Read: आईपीएल की मेजबानी को तैयार राजगीर क्रिकेट स्टेडियम, 1000 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

The post बिहार में सर्द पछुआ हवा का असर, गिर सकता है पारा, जानिए 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top