Valentine Day: वैलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ लाल गुलाब और चॉकलेट अपने पार्टनर को तोहफे के रूप में देना नहीं होता है. तोहफा वही खास माना जाता है, जिसे देखकर आपके पार्टनर को यह लगे कि आप उनकी भावनाओं को समझते हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं. अगर आप उलझन में हैं कि इस वैलेंटाइन पर अपने बॉयफ्रेंड को क्या तोहफा दें, तो अपने पार्टनर की राशि के अनुसार उनके लिए गिफ्ट चुनना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. हर राशि के लड़के का स्वभाव अलग होता है. किसी को एडवेंचर पसंद है, तो किसी को सादगी. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के माध्यम से जानते हैं कि राशि के अनुसार आप अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दे सकते हैं.
राशि के अनुसार गिफ्ट्स
मेष राशि: मेष राशि वाले लोग बेहद जोशीले और उत्साह से भरे होते हैं. इन्हें एडवेंचर करना बेहद पसंद होता है. अगर आपके बॉयफ्रेंड की राशि मेष है, तो आप उन्हें कोई ऐसी चीज दें जो रोमांच से भरी हो. आप उन्हें जिम का सामान, स्पोर्ट्स जूते, एडवेंचर एक्टिविटी का वाउचर, ट्रेंडी स्नीकर्स या कोई बढ़िया जैकेट दे सकती हैं. उन्हें सरप्राइज बहुत पसंद आता है, इसलिए उन्हें गिफ्ट अचानक देकर चौंका दें.
वृषभ राशि: इस राशि के लड़कों को सादगी और अच्छी क्वालिटी की चीजें पसंद होती हैं. उन्हें दिखावा अच्छा नहीं लगता. आप उन्हें एक बढ़िया परफ्यूम, चमड़े का वॉलेट या घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं. इसके साथ अगर आप उनके लिए पसंद का खाना घर पर बनाती हैं, तो वे इससे बहुत खुश होंगे. साथ ही आप उन्हें अपने हाथों से लिखा एक प्यार भरा लेटर भी दे सकती हैं. वृषभ राशि वालों को ऐसी चीजें बेहद पसंद आती हैं, जो पार्टनर की भावनाओं को दर्शाती हैं.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लड़के बहुत बातूनी और तेज दिमाग के होते हैं. उन्हें ऐसी चीजें दें जिनसे उनका मनोरंजन हो. आप उन्हें हेडफोन, कोई अच्छी किताब या मोबाइल की कोई एक्सेसरी दे सकती हैं. उनके साथ बैठकर ढेर सारी बातें करना ही उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है. जितना हो सके, आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे के दिन टाइम स्पेंड करें. साथ ही आप उन्हें अपने हाथों से बना कार्ड गिफ्ट करें, जिसमें दिल की बातें लिखी हों.
कर्क राशि: इस राशि के लड़के बहुत भावुक होते हैं. उन्हें महंगे गिफ्ट से ज्यादा प्यार की कद्र होती है. आप उन्हें पुरानी यादों वाली फोटो का फ्रेम या कोई हाथ से बना कार्ड दे सकती हैं. उनके साथ बिताया गया प्यार भरा समय उनके लिए सबसे कीमती होता है. इसके अलावा, इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर खाना खाने जाएं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करें.
सिंह राशि: सिंह राशि के लड़कों को राजाओं की तरह रहना पसंद होता है. उन्हें ऐसी चीज दें जो दिखने में शानदार और ब्रांडेड हो. एक अच्छा चश्मा, घड़ी या कोई खास ड्रेस उन्हें बहुत पसंद आएगी. गिफ्ट देते समय उनकी थोड़ी तारीफ भी कर दें, फिर देखिए उनका चेहरा कैसे खिल उठेगा.
कन्या राशि: इस राशि के लड़के बड़े सीधे और काम पर ध्यान देने वाले होते हैं. उन्हें ऐसी चीज दें जो उनके रोज काम आए. ऑफिस के लिए डायरी, पेन या कोई स्मार्ट गैजेट उनके लिए बेस्ट रहेगा. वे काम की चीजों को पाकर बहुत खुश होते हैं.
तुला राशि: तुला राशि वालों को सुंदरता और रोमांस पसंद होता है. उन्हें ऐसी चीज दें जो देखने में बहुत प्यारी हो. आप उन्हें अच्छे कपड़े या परफ्यूम दे सकती हैं. उनके साथ एक प्यारी सी डिनर डेट पर जाना भी बहुत अच्छा आइडिया रहेगा.
वृश्चिक राशि: ये थोड़े गंभीर और गहरे स्वभाव के होते हैं. इन्हें ऐसी चीजें पसंद आती हैं जिनमें कोई खास मतलब छिपा हो. आप उन्हें दिल की बात लिखकर एक लेटर दे सकती हैं. उन्हें आपका भरोसा और सच्चा प्यार ही सबसे ज्यादा खुशी देता है.
धनु राशि: इन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है. आप उन्हें सफर में काम आने वाला बैग, कैमरा या ट्रिप पर ले जाने वाली कोई चीज दे सकती हैं. उन्हें नई चीजें सीखने का शौक होता है, इसलिए उनकी पसंद का कोई गिफ्ट उनके दिन को खास बना देगा.
मकर राशि: मकर राशि के लड़के बहुत मेहनती होते हैं. उन्हें ऐसी चीजें पसंद आती हैं जो उनके करियर में मदद करें. एक अच्छी क्वालिटी की घड़ी, बैग या कोई प्रोफेशनल चीज उन्हें गिफ्ट करें. उन्हें एहसास दिलाएं कि आप उनकी मेहनत में उनके साथ हैं.
कुंभ राशि: इन्हें पुरानी घिसी-पिटी चीजें पसंद नहीं आतीं. इन्हें हमेशा कुछ नया और अलग चाहिए. कोई अनोखा गैजेट या ऐसी चीज, जो बाजार में नई आई हो, उन्हें दें. वे दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं, इसलिए उनके अच्छे दोस्त बनकर रहें.
मीन राशि: ये बहुत ही प्यारे और रोमांटिक होते हैं. इन्हें छोटी-छोटी बातों से खुशी मिलती है. हाथ से लिखा हुआ लेटर, कोई मधुर संगीत या कोई यादगार तोहफा उन्हें दे सकती हैं. वे बस इतना चाहते हैं कि आप उनका ख्याल रखें और उन्हें प्यार करें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु और रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar
The post ‘वैलेंटाइन डे’ पर राशि के हिसाब से अपने बॉयफ्रेंड को दें ये खास तोहफे, प्यार होगा और मजबूत appeared first on Naya Vichar.
