Hot News

सैमसंग ने बढ़ाया सस्पेंस, गैलेक्सी एस26 सीरीज में मिलेगा नेक्स्ट-जेन कैमरा एक्सपीरियंस

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 Series को लॉन्च से पहले टीज करना शुरू कर दिया है. अपने अपकमिंग सीरीज को लेकर कंपनी ने तीन छोटे-छोटे टीजर वीडियो Closer, Groove और Glow जारी किए हैं. इन वीडियो में कंपनी ने सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन कैमरा अपग्रेड की ओर इशारा जरूर किया है. इस नये सीरीज में कंपनी ने ज़ूम, लो लाइट फोटोग्राफी और अंधेरे में वीडियो रिकॉर्डिंग पर फोकस किया है.

तीन मॉडल, एक जैसा डिजाइन

टीजर वीडियो में Samsung ने फोन का नाम सीधे नहीं बताया है, लेकिन हर बार की तरह लाइनअप में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं. तीनों टीजर में कैमरा आइलैंड का सिलुएट दिखता है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकली लगे हैं. यह डिजाइन मौजूदा Galaxy S25 सीरीज जैसा ही है. यानी लुक और डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं होगा.

दूर से भी क्लियर जूम (Closer)

पहले टीजर में S26 सीरीज की जूम कैपेबिलिटी दिख रही है. इसमें कैमरा दूर से शुरू होकर कार के अंदर बैठे एक डॉग तक जूम करता है और सब कुछ क्लियर दिखता है. सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज का Ultra मॉडल पहले से ही जूम के लिए जाना जाता है. ऐसे में Galaxy S26 सीरीज में यह और भी बेहतरीन अपग्रेडस के साथ मिल सकता है.

कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी (Groove)

दूसरे टीजर में दिखाया गया है कि अंधेरी जगह में रिकॉर्डिंग करते वक्त बैकग्राउंड अपने आप ब्राइट हो जाता है. यानी कि अपने अपकमिंग सीरीज में कंपनी ने लो लाइट फोटोग्राफी, नाइट विजन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर फोकस किया है. ऐसे में कैमरे के साथ-साथ S26 सीरीज में बेहतर कैमरा सॉफ्टवेयर और प्रोसेसिंग अपग्रेडस मिल सकते हैं, ताकि रात में फोटो और वीडियो ज्यादा क्लियर आ सके.

अंधेरे में भी चमकदार वीडियो (Glow)

तीसरे टीजर में दावा है कि फोन अंधेरे माहौल में भी ब्राइट वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. माना जा रहा है कि Galaxy S26 Ultra में मेन कैमरा सेंसर के साथ कोई नया शूटिंग मोड आ सकता है, जिसमें पिक्सल्स को अलग तरह से इस्तेमाल करके ज्यादा रोशनी कैप्चर की जाएगी.

Galaxy S26 Ultra के एक्सपेक्टेड कैमरा स्पेक्स

कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 Ultra के बैक पैनल में 4 कैमरा सेटअप हो सकता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 12MP का ही कैमरा मिल सकता है.

AI अपग्रेड

Samsung अपने AI फीचर्स के लिए जाना जाता है. Galaxy S26 सीरीज में AI को और ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सकता है. हार्डवेयर के साथ साथ इंटरनल सॉफ्टवेयर अपग्रेड भी देखने को मिलेंगे, जो कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

The post सैमसंग ने बढ़ाया सस्पेंस, गैलेक्सी एस26 सीरीज में मिलेगा नेक्स्ट-जेन कैमरा एक्सपीरियंस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top