मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ मिन्टू कुमार मेनन ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तृतीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव के समक्ष योगदान दिया. प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉ मेनन गरीब टोल टपड़ा, मंगवार (सहरसा) के मूल निवासी हैं. बीएनएमयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ मेनन अपने छात्र जीवन से ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं और एनएसएस से जुड़े रहे हैं. वर्तमान में वर्ल्ड एसोसिएशन ने ऑफ ऑथर्स एंड रिसर्चर (डब्ल्यूएएआर) के मधेपुरा चेप्टर का ज्वाइंट डायरेक्टर हैं.
The post डॉ मेनन बने कार्यक्रम पदाधिकारी appeared first on Naya Vichar.
