Hot News

सिन्हा बाजार में शिव परिवार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत सिन्हा पंचायत के सिन्हा बाजार पर स्थित शिव परिवार, मां काली व संकटमोचन मंदिर के जीर्णोद्धार सह प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुक्रवार को प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया. रुद्राभिषेक, प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान एवं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया. सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया. इसके उपरांत विधि-विधान से शिव परिवार, मां काली एवं संकटमोचन की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गया. पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. पीठाधीश्वर सह यज्ञाधीश स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन हुआ. वहीं, प्रतिदिन दोपहर दो बजे से बनारस से पधारे कथा वाचक स्वामी महेंद्र स्वरूप जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को कथा अमृत का रसपान कराया जा रहा था. घांघर मठिया के महंत स्वामी बैकुंठनाथ जी महाराज सहित अन्य संतों का भी मार्गदर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ. यज्ञ समिति की ओर से भंडारे एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किये गये थे. महायज्ञ को सफल बनाने में जितेंद्र तिवारी, जय नारायण शाह, श्रीराम सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद, अनिल चौधरी, राधा कृष्ण यादव, विमलेश सिंह तथा बबलू सिंह उर्फ धनंजय सिंह की भूमिका सराहनीय रही. सभी ने व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में सक्रिय योगदान दिया.

The post सिन्हा बाजार में शिव परिवार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top