Hot News

दो पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, मतगणना की तैयारी पूरी

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के पथरागोरधेय एवं कुशहा पंचायत में कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही. हालांकि जैसे-जैसे दिन ढलता गया, मतदान की गति कुछ धीमी पड़ती गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशहा पंचायत में कुल 2847 मतदाता पंजीकृत थे. जिनमें से 1758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां मतदान के लिए कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे. वहीं पथरागोरधेय पंचायत में कुल 2423 मतदाता थे. जिनमें से 1278 मतदाताओं ने मतदान किया. इस पंचायत में चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे. चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसक घटना की सूचना नहीं मिली. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिनव हिंदुस्तानी, बीसीओ सुनील कुमार तथा संबंधित थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते नजर आए. अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक काफी सक्रिय दिखाई दिए. वे घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे. गौरतलब है कि दोनों पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य को मतपेटी में बंद कर दिया है. चुनाव के बाद शुक्रवार की देर संध्या प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में दोनों पैक्स के लिए मतगणना कराए जाने की तैयारी चल रही थी. मतगणना को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अब सभी की निगाहें मतगणना के परिणाम पर टिकी है. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अभिनव हिंदुस्तानी ने बताया कि कुशहा पंचायत में शाम 4 बजे तक 61.75 प्रतिशत और पथरागोरधय में 52.74 प्रतिशत मतदान हुआ है. पांच बजे तक प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में बने मतगणना केंद्र में सभी 9 बूथों की मतपेटियां पहुंच गई है. देर शाम तक मतगणना शुरू किया जाएगा.

The post दो पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, मतगणना की तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top