फुल्लीडुमर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में शुक्रवार को दो पुरुष एवं 30 स्त्रीओं का सफलतापूर्वक नसंबदी ऑपरेशन किया गया. सभी व्यक्तियों का ऑपरेशन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह एवं सीएससी बाराहाट के डॉ श्याम सुंदर दास के द्वारा किया गया. जिसमें एएनएम के अलावा बीसीएम रोहित कुमार, प्रबंधक विकास कुमार, जीएनएम लोकेश मीना आदि ने भी सहयोग किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में गत वर्ष दिसंबर माह में भी 10 एवं गत जनवरी माह में 12 पुरुषों का नसबंदी ऑपरेशन किया गया है. साथ की अस्पताल में सभी मरीजों को निशुल्क दवा भी दी गयी. ऑपरेशन के 24 घंटे के बाद सभी को उनके आवास तक सुरक्षित एंबुलेंस से पहुंचाया गया. क्षेत्र के सभी संबंधित एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को ऑपरेशन किए गये मरीजों पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसकी सूचना अस्पताल प्रभारी व प्रबंधक को देने की बात कही गयी है, ताकि वैसे मरीजों का ससमय उपचार किया जा सके.
The post दो पुरुष व 30 स्त्रीओं का सफलतापूर्वक किया नसंबदी ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.
