अररिया. किशनगंज से रानीगंज जा रही एक कार से उत्पाद विभाग की मद्यनिषेध टीम ने बड़ी मात्रा विदेशी शराब के साथ कार चालक को गिरफ्तार किया है. मद्यनिषेध टीम ने यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान अररिया रानीगंज मार्ग एनएच 327 ई रजोखर के समीप की है. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया सदर मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राहुल दुबे के नेतृत्व में शराब भंडारण के रोक-थाम के रजोखर के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी. इस क्रम में एक बंगाल नंबर की कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 126 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. मौके पर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कार चालक रानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड संख्या 07 निवासी मो इकबाल बताया जा रहा है. जिसके विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
The post 126 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.
