Hot News

युवक को ग्रामीणों ने पीटकर किया घायल

ग्रामीणों का आरोप, युवक को स्त्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा – स्त्री बोली, घरेलू विवाद को लेकर ग्रामीणों ने उसके मुंह बोले भाई को पीटा कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरगंज गांव में अवैध संबंध के आरोप में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल अपने मुंह बोला जीजा जाहिद के घर पर रहकर काम करता था. इसी बीच जाहिद के भाइयों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. घटना के संबंध में अब्दुल की मुंह बोली बहन ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से उनके घर में रहता था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके भाई और पति जाहिद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गया. इसी बीच अब्दुल ने अपनी मुंह बोली बहन को थप्पड़ जड़ दिया. यह देखकर उनके पति आक्रोशित हो गए और उसके मुंह बोले भाई के साथ मारपीट करने लगे. स्त्री का आरोप है कि इसी दौरान गांव के कई लोग वहां जमा हो गए और बिना पूरी बात जाने अब्दुल के साथ को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्त्री ने पूरे मामले को घरेलू विवाद बताया है. दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि स्त्री और उसके मुंहबोले भाई के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे. ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को स्त्री के पति जब काम पर गए थे. उसी दौरान अब्दुल उसके घर में था. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया. आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दिए. अब इस प्रकरण में पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की पिटाई अवैध संबंध था या घरेलू विवाद में मारपीट की गई है.

The post युवक को ग्रामीणों ने पीटकर किया घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top