52 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान बेलदौर. प्रखंड के चार पैक्स में शांतिपूर्ण माहौल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ. वही उक्त चुनाव में करीब 52 फीसदी मतदाताओं ने वैलेट के माध्यम जनादेश देकर 10 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद कर दी. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सात बजे से कोशी इंटर विद्यालय के चार बूथ, बलैठा के मवि पचाठ स्थित चार बूथों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोढली हिन्दी के चार बूथों व मवि कैंजरी के तीन बूथों पर मतदान शुरू हुआ. वहीं सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार संबंधित बूथों पर लगनी शुरू हुई एवं दोपहर तक करीब 40 फीसदी मतदान हो चुका था. वहीं दोपहर बाद छिटपुट रूप से मतदाताओं की आवाजाही जारी रही एवं साढ़े चार बजे शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होते ही चारों बूथो का मतदान प्रतिशत 51.60 प्रतिशत हो गया एवं मतदान कर्मी पोलिंग एजेंट एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटी सीलबंद कर आईटी भवन बेलदौर स्थित वज्रगृह की ओर रवाना हो गए. देर शाम सीलबंद मतपेटी वज्रगृह में सुरक्षित जमा कर मतगणना की तैयारी में संबंधित टीम जुट गए. वही उक्त चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एडीएम (पीजीआरओ) मो जियाउर्रहमान, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार,बीईओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोहर कुमार एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार संबंधित बूथों का जायजा लेते रहें. विदित हो कि पनसलवा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी निर्वतमान हैमंत कुमार एवं संजय कुमार, ढाढी (बलैठा) से निर्वतमान सुनिता देवी व अजय ठाकुर,चौढली पैक्स से निर्वतमान विजय भगत एवं मोहन यादव व मनोहर शर्मा जबकि कैंजरी पैक्स से निवर्तमान सूरज कुमार एवं अभिमन्यु कुमार व पिंटू यादव चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इनके भाग्य का फैसला 51.60 फीसदी मतदाताओं ने मतपेटी में बंद कर दी. वही शनिवार को मतगणना के बाद उनके भाग्य का फैसला होना तय है इसके कारण चुनावी गणित में माथापच्ची प्रत्याशी एवं इनके समर्थकों की धड़कनें तेज है. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उक्त चारों पैक्स में 51.60 फीसदी मतदान हुआ. इनमें ढाढी 45.21 प्रतिशत,चौढली पैक्स में 50.18 , डुमरी पैक्स में 52.40 एवं सर्वाधिक कैंजरी पैक्स में 63.10 प्रतिशत मतदान हुआ. इन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शुरू कर सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दी जाएगी.
The post शांतिपूर्ण माहौल में प्रखंड के चार पैक्सों का चुनाव संपन्न appeared first on Naya Vichar.
