Hot News

बोकारो सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था टाइट

बोकारो से मुकेश झा की रिपोर्ट

Bomb Threat: झारखंड के बोकारो जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी कोर्ट के रजिस्ट्रार के आधिकारिक ईमेल पर भेजी गई थी. मेल में दावा किया गया कि न्यायालय परिसर में 14 साइनाइड बम लगाए गए हैं. धमकी भरे इस ईमेल के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

भोर 3:54 बजे आया धमकी भरा ईमेल

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल भोर करीब 3:54 बजे भेजा गया था. मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में कई जगहों पर साइनाइड बम लगाए गए हैं और एक निश्चित समय तक परिसर खाली नहीं करने पर बड़ा विस्फोट हो सकता है. इस ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और तमिलनाडु का भी जिक्र किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी स्पष्ट लिंक की पुष्टि नहीं हो सकी है.

एहतियातन खाली कराया गया कोर्ट परिसर

बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि इस धमकी की जानकारी सुबह करीब 9 बजे न्यायिक पदाधिकारी के माध्यम से पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि अनावश्यक भीड़ या आवाजाही को रोका जा सके. पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं और पूरे इलाके की गहन जांच की जा रही है.

रांची से बुलाई गई जगुआर स्क्वाड टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से जगुआर स्क्वाड टीम को भी बुला लिया गया है. जिला स्तर के प्रशिक्षित जवान और अधिकारी पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रहे हैं. इसके साथ ही रांची एटीएस के एसपी को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां इस ईमेल की तकनीकी जांच भी कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने और कहां से भेजी है.

इसे भी पढ़ें: इटखोरी सीओ की दबंगई ने पकड़ा तूल, वीडियो वायरल होने पर बाबूलाल मरांडी ने की निलंबन की मांग

मेल में 1 बजे तक परिसर खाली करने की चेतावनी

सूत्रों के अनुसार धमकी भरे ईमेल में यह भी लिखा गया है कि दोपहर एक बजे तक कोर्ट परिसर खाली कर दिया जाए. अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हैं. अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी का जल्द पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट में 4 हफ्ते के लिए टली जमशेदपुर के जेएनसी की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट से मिल चुका है स्टे

The post बोकारो सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था टाइट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top