Hot News

IRS से AIR 5 तक! ईशान भटनागर ने दूसरे प्रयास में किया UPSC फतेह

Ishan Bhatnagar AIR 5: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विस एग्जाम देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. यहां हर साल लाखों कैंडिडेट्स अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं. इसी कॉम्पिटिशन के बीच ईशान भटनागर ने UPSC 2025 में शानदार परफॉर्मेंस करते हुए टॉप रैंक 5 हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने लगातार मेहनत, सही रणनीति और अपने लक्ष्य के प्रति मोटिवेशन से यह एग्जाम पास किया है. आज उनकी उपलब्धि कई युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है. आइए इनकी जर्नी (Ishan Bhatnagar AIR 5) को करीब से जानते हैं. 

Ishan Bhatnagar AIR 5: कौन हैं ईशान भटनागर? 

ईशान भटनागर मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं. उनका परिवार पढ़ाई और एडमिनिस्ट्रेटिव फील्ड से जुड़े रहे हैं. उनके पिता अमिताभ भटनागर गुड गवर्नेंस इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल एडवाइजर रह चुके हैं और उनकी माता विनीता भटनागर प्रोफेसर हैं. ऐसे माहौल ने बचपन से ही उन्हें पढ़ाई और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के प्रति प्रेरित किया है. 

कहां से की थी पढ़ाई? 

ईशान भटनागर (Ishan Bhatnagar AIR 5) ने अपनी स्कूलिंग भोपाल के दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की. वे साइंस के स्टूडेंट रहे हैं. उन्होंने 12वीं एग्जाम में 96.2% मार्क्स प्राप्त किए थे. इसके बाद ईशान भटनागर ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली से BA LLB (Hons.) की डिग्री प्राप्त की. लॉ की पढ़ाई के दौरान उन्होंने संवैधानिक (Constitutional) कानून, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ और Sociology जैसे सब्जेक्ट में रुचि रखते थे. 

UPSC की तैयारी और प्रयास 

ईशान भटनागर ने अपनी यूपीएससी की तैयारी में धैर्य और लगातार प्रयास से आज AIR 5 हासिल किया है. उन्होंने अपने पहले प्रयास में AIR 276 लाकर IRS (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) पोस्ट के लिए सिलेक्ट हुए. 2025 में अपने दूसरे प्रयास से UPSC AIR 5 हासिल कर लिया. आईआरएस में सिलेक्ट होने के बाद भी अपनी तैयारी जारी रखी और बेहतर रैंक पाने का लक्ष्य निर्धारित किया. 

यह भी पढ़ें: चुनौतियों को मात देकर UPSC टॉपर बनीं देव्यांशी कौरा, हासिल की AIR 71

The post IRS से AIR 5 तक! ईशान भटनागर ने दूसरे प्रयास में किया UPSC फतेह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top