IndiGo Fare Hike: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज वसूलेगी. इंडिगो के इस फैसले के बाद यात्रियों के लिए हवाई किराया महंगा हो जाएगा.
कितना बढ़ा है किराया?
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों और हिंदुस्तानीय उपमहाद्वीप के भीतर संचालित उड़ानों पर 425 रुपये ईंधन शुल्क लगाया जाएगा. वहीं, पश्चिम एशिया जाने वाली उड़ानों के लिए यह किराया 900 रुपये होगा. इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ अन्य सेक्टरों के लिए फ्यूल चार्ज 1,800 रुपये तय किया गया है, जबकि यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यात्रियों को 2,300 रुपये ईंधन शुल्क देना होगा.
IndiGo introduces fuel charge on domestic and international routes, effective 14th March, 2026
Starting 14th March 2026, overall prices for all new bookings on IndiGo flights will include the following additional Fuel Charge, per sector- Within Domestic India Rs 425, Indian… pic.twitter.com/llXXdrtsYS
— ANI (@ANI) March 13, 2026
एयरलाइन ने क्या बताया?
कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ATF की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. एयरलाइन के संचालन खर्च में विमानन ईंधन (ATF) की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत होती है. इसी वजह से एयरलाइन ने यात्रियों पर ईंधन शुल्क लागू करने का फैसला लिया है. एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) इसे जेट ईंधन भी कहा जाता है. यह अत्यधिक शुद्ध केरोसिन आधारित पेट्रोलियम प्रोडक्ट होता है.
इंडिगो एयरलाइन ने कहा- अगर ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर टिकट किराए में जोड़ा जाता, तो किराया काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ता. इसलिए यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का ईंधन शुल्क लगाया गया है. इससे पहले, 10 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा कर चुके हैं. (इनपुट भाषा)
Also Read: ईरान ने कहा- हिंदुस्तान हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!
The post हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज appeared first on Naya Vichar.
