Hot News

IPL 2026 से पहले खुलासा, कौन है वो खिलाड़ी जो धोनी को पिलाता है हुक्का?

Highlights

MS Dhoni Hookah: एमएस धोनी को हुक्का पीने का शौक है. यह बात क्रिकेट फैंस के लिए नई नहीं है. कई पूर्व क्रिकेटर पहले भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं. अब इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने एक पॉडकास्ट में धोनी के हुक्के को लेकर एक नया खुलासा किया है. बिलिंग्स ने बताया है कि धोनी के कमरे में हुक्के का विशेष ख्याल रखने और उसे तैयार करने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज खलील अहमद के पास है. खलील को चेन्नई की टीम ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. आइए जानते हैं बिलिंग्स ने इस बारे में और क्या जानकारी दी है.

खलील अहमद हैं धोनी के ‘शीशा मैन’

इंग्लैंड के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था. इस पॉडकास्ट में एलेस्टेयर कुक, फिल टफनेल और माइकल वॉन भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान बिलिंग्स ने बताया कि टीम होटल में धोनी का कमरा टीम के हर सदस्य के लिए खुला रहता है. उनके कमरे की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वहां हुक्के का एक छोटा सेटअप हमेशा लगा रहता है. बिलिंग्स के अनुसार, धोनी के लिए यह हुक्का तैयार करने का काम खलील अहमद करते हैं. उन्होंने खलील को माही का ‘शीशा मैन’ बताया, जिनका इकलौता काम इस हुक्के की देखरेख करना होता है.

4.80 करोड़ रुपये में खलील हुए थे शामिल

चेन्नई फ्रेंचाइजी ने खलील अहमद को आईपीएल 2025 की नीलामी में 4.80 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था. खलील के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन्हें आईपीएल 2026 सीजन के लिए भी रिटेन किया है. इस रिटेंशन की मुख्य वजह आईपीएल 2025 में उनका दमदार स्पोर्ट्स रहा है. हालांकि अब सैम बिलिंग्स के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस यह चर्चा कर रहे हैं कि खलील का टीम में होना केवल गेंदबाजी नहीं, बल्कि धोनी का हुक्का तैयार करने से भी जुड़ा है.

हसी और इरफान भी कर चुके हैं जिक्र

एमएस धोनी के हुक्का प्रेम की चर्चा हमेशा होती रहती है. सैम बिलिंग्स से पहले भी कई नामी क्रिकेटर माही के कमरे में हुक्का होने का खुलासा कर चुके हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी और हिंदुस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम शामिल है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो भी खूब शेयर हुआ था, जिसमें वह हुक्का एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. भारी लोकप्रियता के कारण धोनी बार या होटल से बाहर नहीं जा सकते, इसलिए उनके कमरे में ही यह व्यवस्था रहती है.

धोनी का अंदाज है सबसे अलग

पॉडकास्ट में बिलिंग्स से उनके पसंदीदा फ्रेंचाइजी क्रिकेटर के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने तुरंत एमएस धोनी का नाम लिया. बिलिंग्स ने धोनी को एक शांत इंसान और सुपरस्टार बताया. उन्होंने कहा कि कप्तानी में धोनी का रुतबा बहुत जबरदस्त है और आजकल उनके जैसे कूल लोग कम ही देखने को मिलते हैं. बिलिंग्स ने यह भी बताया कि धोनी और वह खुद फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के बड़े फैन हैं. दोनों ने होटल के कमरे में बैठकर साथ में कई फुटबॉल मैच देखे हैं.

सैम बिलिंग्स का आईपीएल करियर

सैम बिलिंग्स साल 2018 और 2019 के आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के साथ जुड़े थे. उन्होंने चेन्नई के लिए दो सीजन में कुल 11 मैच स्पोर्ट्से, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 108 रन निकले थे. चेन्नई की टीम की बैटिंग और बॉलिंग की गहराई पर उन्होंने कहा था कि इस टीम में अपनी जगह बनाना दुनिया में सबसे मुश्किल काम है. बिलिंग्स ने साल 2016 में आईपीएल में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर में कुल 30 मुकाबले स्पोर्ट्से हैं. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 503 रन बनाए हैं. चेन्नई के अलावा बिलिंग्स दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी स्पोर्ट्स चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

अश्विन का खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, क्रिकेटर्स का लगा जमावड़ा, विंटेज कार से हुई एंट्री

The post IPL 2026 से पहले खुलासा, कौन है वो खिलाड़ी जो धोनी को पिलाता है हुक्का? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top