Hot News

मोबाइल से बिहार बोर्ड परिणाम कैसे चेक करें? बिना इंटरनेट के ऐसे पाएं रिजल्ट

Bihar Board Result 2026: रिजल्ट आने के बाद अक्सर वेबसाइट स्लो हो जाती है या खुलती ही नहीं. ऐसे में स्टूडेंट्स परेशान हो जाते हैं कि रिजल्ट कैसे देखें. लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल से सिर्फ एक SMS भेजकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर आप ऐसे क्षेत्र में हैं, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप मोबाइल फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

SMS से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट?

यहां देखें SMS से रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स-

Bihar Board Result Through SMS 10th: बिहार बोर्ड रिजल्ट 10th

  • सबसे पहले मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
  • नया मैसेज टाइप करें: BIHAR10 <स्पेस> ROLL-NUMBER
  • अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें
  • कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा

Bihar Board Result Through SMS 12th: बिहार बोर्ड रिजल्ट 12th

  • सबसे पहले मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
  • नया मैसेज टाइप करें: BIHAR12 <स्पेस> ROLL-NUMBER
  • अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें
  • कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा

रिजल्ट चेक करते समय रखें ध्यान

  • रोल नंबर सही डालें, वरना रिजल्ट नहीं मिलेगा
  • मैसेज भेजने से पहले फॉर्मेट जरूर चेक करें
  • नेटवर्क सही होना चाहिए ताकि SMS डिलीवर हो सके

क्यों है ये तरीका बेस्ट?

SMS से रिजल्ट चेक करना सबसे बेस्ट तरीका है. अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो SMS करें और जल्द-से-जल्द रिजल्ट पाएं. इसके लिए आपको बस अपने फोन का मैसेज बॉक्स खोलना होगा. किसी भी सिंपल फोन से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

कब हुई थी बोर्ड परीक्षा?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026, 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थी. बिहार बोर्ड 2025 में कक्षा 12वीं का पास पर्सेंटेज 86.5 फीसदी गया था. वहीं 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. बिहार बोर्ड (BSEB) मैट्रिक परीक्षा 2025 का कुल पास पर्सेंटेज 82.11% रहा था.

यह भी पढ़ें- क्या होती है स्क्रूटनी? बिहार बोर्ड रिजल्ट आने से पहले समझें पूरा प्रोसेस

The post मोबाइल से बिहार बोर्ड परिणाम कैसे चेक करें? बिना इंटरनेट के ऐसे पाएं रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top