Hot News

ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये फेस पैक, डॉक्टर हंसा जी ने बताया

Multani Mitti Face Pack: खूबसूरत दिखना आखिर किसे पसंद नहीं होता है? साफ और ग्लोइंग स्किन न सिर्फ आपकी खूबसूरती निखारती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी मदद करती है. यही वजह है कि लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नए-नए तरीके और असरदार उपाय खोजते रहते हैं. स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का यूज कर सकते हैं. इस बारे में योग गुरु और लेखक डॉक्टर हंसा जी योगेन्द्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होनें ने 2 फेस पैक के बारे में बताया है. डॉक्टर हंसा जी बताती हैं कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आप क्लेंजर और टोनर के तौर पर कर सकते हैं. ये चेहरे से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है. ये स्किन से तेल को अब्सॉर्ब कर लेता है और पिंपल, ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स की प्रॉब्लम को दूर करता है. मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आपके स्किन को टाइट करता है और चमकदार बनाता है. 

फेस पैक स्किन ग्लो के लिए

अगर आप अपने फेस पर ग्लो पाना चाहती हैं तो आप एक कटोरी में एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें. इसमें आप 2 टीस्पून चंदन का पाउडर को दाल दें. आधा टेबलस्पून पानी को डाल दें. इसमें आप एक चौथाई टेबलस्पून गुलाब जल को मिला दें. इसके बाद आप एक चौथाई टेबलस्पून दूध को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे और गले पर 15 से 20 मिनट तक रखें. इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें. इसके बाद नारियल के तेल से मॉइश्चराइज कर लें. इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार ही करें. 

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें. इसमें आप 1 टेबलस्पून चम्मच दही को डाल दें. एक टीस्पून हल्दी और 1 टेबलस्पून हनी को डाल दें. इसमें आप थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. इसे आप चेहरे और गले पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे आप गुनगुने पानी से धो लें. इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

The post ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये फेस पैक, डॉक्टर हंसा जी ने बताया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top