Pradyut Bordoloi joins BJP: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. मंगलवार 17 मार्च को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली.
बीजेपी ज्वाइन करते ही कांग्रेस पर हमलावर हुए प्रद्युत बोरदोलोई
बीजेपी ज्वाइन करने के बाद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी इसलिए छोड़ दी है क्योंकि उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा था. उनकी बातों को कोई तरजीह नहीं दी जा रही थी और ना ही किसी तरह का कोई सपोर्ट ही उन्हें मिल रहा था. प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि लंबे समय से घुटन और अपमान झेलने के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया.
प्रद्युत बोरदोलोई ने इमरान मसूद को बताया सांप्रदायिक
लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए उन्हें सांप्रदायिक नेता बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपने सिद्धांतों से भटक गई है और पार्टी में अब विभाजनकारी शक्तियां बढ़ गई हैं. बोरदोलोई के इस्तीफे से पार्टी का अंदरुनी कलह उजागर हो गया है, जिसका असर आगामी चुनाव में दिखेगा.
प्रद्युत बोरदोलोई का फैसला गलत: गौरव गोगोई
प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़ने पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि यह उनका बहुत ही गलत फैसला है. महज दो साल पहले पार्टी ने उन्हें नागांव से लोकसभा टिकट दिया था, वे चुनाव जीतकर सांसद बने हैं और अब वे बीजेपी के साथ जुड़ गए हैं. हमने उनके परिवार के एक सदस्य को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया था, बावजूद इसके प्रद्युत बोरदोलोई ने यह फैसला किया, यह बहुत ही गलत है.
इमरान मसूद ने कहा–प्रद्युत का पर्सनल एजेंडा फेल हो गया
इमरान मसूद ने प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी ज्वाइन करने पर कहा कि उनका पर्सनल एजेंडा फेल हो गया है. वे बीजेपी ज्वाइन करने का मन बना चुके थे. प्रियंका गांधी आयी थीं, तो उनसे भी मिली थी, लेकिन यहां सिर्फ पैसों का स्पोर्ट्स चल रहा है. मुझे सांप्रदायिक कहकर प्रद्युत अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं. असम कांग्रेस में ज्यादातर हिंदू हैं.
ये भी पढ़ें : नोरा फतेही के गाने सरके चुनर पर बैन, समझिए प्रशासन ने क्यों उठाया यह कदम
अमेरिकी हमलों के जवाब में संयुक्त अरब अमीरात क्यों है ईरान के निशाने पर?
The post असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन किया, कहा–पार्टी में घुटन हो रही थी appeared first on Naya Vichar.