Hot News

Video: ये किस फील्ड में आ गए आप! क्रिकेट में गेंद की जगह प्लेन उड़ा रहे ग्लेन फिलिप्स

Highlights

Glenn Phillips Flying Airplane: ग्लेन फिलिप्स इन दिनों आसमान में उड़ान भर रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर 29 साल के फिलिप्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक हवाई जहाज उड़ाते और उसे सुरक्षित तरीके से लैंड करते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस उनके इस टैलेंट को देखकर हैरान हैं.

पायलट बनने की ट्रेनिंग

ग्लेन फिलिप्स कमर्शियल पायलट बनने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ऑकलैंड के आर्डमोर एयरोड्रोम में एक लाइट एयरक्राफ्ट को सफलता के साथ लैंड कराया. फिलिप्स ने 80 घंटे से ज्यादा की उड़ान पूरी करने के बाद अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया है. इसके लिए उन्होंने 6 थ्योरी परीक्षा और मेडिकल टेस्ट भी पास किए हैं. अब वह अपने घर डुनेडिन से सेसना 172 मॉडल के प्लेन उड़ाते हैं और माउंट कुक तक जाते हैं.

सिमुलेटर पर करते हैं घंटों प्रैक्टिस

क्रिकेट के साथ फिलिप्स अपने पायलट बनने के सपने के लिए काफी मेहनत करते हैं. वह हर दिन लगभग चार से पांच घंटे फ्लाइट सिमुलेटर पर बिताते हैं. पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी वह अपने होटल के कमरे में सिमुलेटर लेकर गए थे. वह बहरीन से दुबई और हीथ्रो से मैनचेस्टर जैसे अलग अलग रूट पर प्रैक्टिस करते हैं. हाल ही में उन्होंने आर्डमोर फ्लाइंग स्कूल जाकर वहां के छात्रों और इंस्ट्रक्टर से बात की.

क्रिकेटर नहीं तो पायलट होते फिलिप्स

इस कीवी खिलाड़ी ने खुद बताया है कि एविएशन उनका बहुत बड़ा शौक है. फिलिप्स का कहना है कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो वह पक्का पायलट बनते. उन्हें हवा में रहना बहुत पसंद है. फिलिप्स ने यह भी साफ कर दिया है कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद पायलट बनना उनके करियर की पहली पसंद होगी. रेडियो पर बात करना और प्लेन के कंट्रोल संभालना उन्हें बहुत अच्छा लगता है.

फैंस ने दिया नया नाम फ्लाइंग फिलिप्स

मैदान पर हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ने वाले फिलिप्स को उनके हवाई जहाज उड़ाने के टैलेंट के कारण फैंस ने फ्लाइंग फिलिप्स नाम दिया है. अपनी फिटनेस और तेज फील्डिंग के कारण वह हमेशा चर्चा में रहते हैं. इंजरी से ठीक होने के दौरान भी उन्होंने अपने एविएशन के शौक को पूरा समय दिया. उनका प्लेन लैंड करने का वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है.

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस से स्पोर्ट्सेंगे

ग्लेन फिलिप्स जल्द ही आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस के कैंप से जुड़ने वाले हैं. यह टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू हो रहा है. पिछले साल भी वह गुजरात की टीम का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे. फिलिप्स ने अब तक आईपीएल में कुल 8 मैच स्पोर्ट्से हैं. इस बार फैंस को उनके अच्छे प्रदर्शन का इंतजार है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: सीएसके में एमएस धोनी की जगह लेंगे संजू सैमसन? कुंबले ने बताया प्लान

तूने गलत बंदा बुला लिया, आखिर चहल ने कुलदीप की शादी के दौरान ऐसा क्यों कहा?

T20 WC के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर लटकी तलवार, आईसीसी से बात करेंगे स्पोर्ट्स मंत्री

The post Video: ये किस फील्ड में आ गए आप! क्रिकेट में गेंद की जगह प्लेन उड़ा रहे ग्लेन फिलिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top