Hot News

दुमका में डॉ. प्रवीण तोगड़िया की ‘हुंकार’! बांग्लादेश घुसपैठ पर कड़ा प्रहार, लोगों से की बड़ी अपील

Dr Pravin Togadia, दुमका (आनंद जायसवाल): दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस समस्या पर समय रहते सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि घुसपैठियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में स्थिति गंभीर हो सकती है.

डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- एकजुटता ही असली शक्ति

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भाषण के दौरान समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब समाज विभाजित होता है, तो उसकी ताकत कमजोर पड़ जाती है, जबकि एकजुटता ही उसकी असली शक्ति है. उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और संगठित रहने की अपील की. सम्मेलन में जनसंख्या संतुलन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. इस दौरान “तीन शिशु हिंदू सच्चे” जैसे नारे लगाये गये और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की जरूरत पर बल दिया गया.

Also Read: बंदगांव में नहीं थमा शिक्षिका और ग्रामीणों का विवाद, दूसरे दिन भी स्कूल में लटका रहा ताला

डॉ. प्रवीण तोगड़िया का दो दिन हनुमान चालीसा पाठ कराने का अह्वान

डॉ. तोगड़िया ने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात की. साथ ही उन्होंने गांव-गांव में सप्ताह में दो दिन हनुमान चालीसा पाठ कराने का आह्वान किया. उनका कहना था कि इससे समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा और एकता मजबूत होगी.

शिक्षा, रोजगार और किसानों का भी उठा मुद्दा

डॉ. प्रवीण तोगड़िया सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों को भी उठाना नहीं भूले. उन्होंने कहा कि युवाओं को किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए. वहीं किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किये को जरूरी बताया. अंत में उन्होंने लोगों से अपने जीवन में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की अपील की, जिसमें बड़ों का सम्मान, प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता तथा परिवार के साथ समय बिताने पर जोर दिया गया.

Also Read: जोन्हा में भक्तिमय हुआ माहौल, 1111 स्त्रीओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा; राम कथा का शुभारंभ

The post दुमका में डॉ. प्रवीण तोगड़िया की ‘हुंकार’! बांग्लादेश घुसपैठ पर कड़ा प्रहार, लोगों से की बड़ी अपील appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top