Hot News

नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का अपडेट

Bank Holidays: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है और आप कल यानी 19 मार्च को ब्रांच जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए बहुत जरूरी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, देश के कई प्रमुख शहरों में कल बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में बिना जानकारी के घर से निकलना आपके समय और मेहनत को बर्बाद कर सकता है.

19 मार्च को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

कल यानी 19 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में कई क्षेत्रीय त्योहार मनाए जा रहे हैं. इनमें गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष (युगादि), सजीबू नोंगमपनबा और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत जैसे खास अवसर शामिल हैं. इन्हीं स्थानीय छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

19 मार्च को इन 11 शहरों में बंद रहेंगे बैंक

19 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में एक साथ बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसकी वजह से मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख शहरों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी.

ऑनलाइन सेवाओं का कर सकते हैं इस्तेमाल

भले ही बैंकों की शाखाएं इन दिनों में बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. अगर आपको सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने हैं या बैलेंस चेक करना है, तो आप डिजिटल माध्यमों का सहारा ले सकते हैं.

Also Read: घर किराए पर देने से पहले ये 3 काम हैं बेहद जरूरी, एक छोटी सी लापरवाही और शुरू हो जाएगी कानूनी परेशानी

The post नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें अपने शहर का अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top