Hot News

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस वर्ष की प्रथम बैठक का आयोजन

शुद्ध सरल और व्यवहारिक हिंदी के प्रयोग पर ज़ोर

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा की गई, जिन्होंने बैठक की कार्यसूची प्रस्तुत करते हुए राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

बैठक में अपर मुख्य रजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सन्नी सिन्हा द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “समस्तीपुर मंडल पूर्णतः हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थित है, जहाँ आमजन अपने अधिकांश कार्य हिंदी में ही करते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि कार्यालयीन कार्यों में भी शुद्ध, सरल एवं व्यवहारिक हिंदी का प्रयोग बढ़ाया जाए, जिससे हिंदी का वास्तविक विकास एवं व्यापक प्रसार सुनिश्चित हो सके”।

बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक कार्यसूची के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विभागों में हिंदी के प्रयोग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए उपयोग बढ़ाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। विशेष रूप से यह जोर दिया गया कि नोटिंग, ड्राफ्टिंग, पत्राचार तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि राजभाषा हिंदी केवल संवैधानिक दायित्व ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम भी है। हिंदी के व्यापक प्रयोग से न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवाद भी अधिक सरल और सहज हो जाता है।

अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस बैठक में सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर मंडल द्वारा राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं उसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और जनसंपर्क दोनों को सुदृढ़ किया जा सके।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top