सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले Twitter) एक बार फिर तकनीकी दिक्कतों का शिकार हो गया है. मंगलवार रात से ही हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि उनका टाइमलाइन लोड नहीं हो रहा, पोस्ट रिफ्रेश नहीं हो रहे और कई लोग अचानक लॉगआउट हो गए. Downdetector के मुताबिक, शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी और कुछ ही घंटों में 15,000 से 20,000 तक पहुंच गई.
किन देशों में सबसे ज्यादा असर
इस बार की आउटेज ने हिंदुस्तान और अमेरिका के यूजर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित किया. हिंदुस्तान में वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आई, जबकि अमेरिका में ऐप यूजर्स को लॉगिन और टाइमलाइन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ीं. यह दिखाता है कि समस्या सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं बल्कि ग्लोबल स्तर पर है.
क्या-क्या दिक्कतें सामने आईं
यूजर्स ने बताया कि टाइमलाइन लोड नहीं हो रही, एरर मैसेज आ रहे हैं और मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है. कुछ यूजर्स को बिना वजह लॉगआउट कर दिया गया. इन समस्याओं से साफ है कि प्लैटफॉर्म पर सर्वर या बैकएंड से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी हुई है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
जैसा कि हर आउटेज के दौरान होता है, इस बार भी यूजर्स ने अपनी नाराजगी और मजाक दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर शेयर करना शुरू कर दिया. मीम्स, जोक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिससे पता चलता है कि X पर निर्भरता कितनी ज्यादा है और आउटेज का असर ऑनलाइन इंटरैक्शन पर कितना गहरा पड़ता है.
बढ़ती शिकायतें
Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 45% यूजर्स ऐप ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे, 28% को टाइमलाइन से जुड़ी समस्या थी और 16% वेबसाइट ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे. रात 9 बजे तक रिपोर्ट्स 20,000 के करीब पहुंच गईं, जो बताती हैं कि आउटेज लगातार बढ़ रहा है और ज्यादा यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स की छतरी के नीचे आये स्टारलिंक, ग्रोक और X; जानिए इससे क्या बदलेगा
The post Twitter यूजर्स परेशान, X फिर हुआ डाउन appeared first on Naya Vichar.