Kharge vs HD Deve Gowda: मल्लिकार्जुन खरगे ने रिटायर हो रहे सांसदों को विदाई देते हुए एचडी देवेगौड़ा पर कहा- पता नहीं देवेगौड़ा को क्या हो गया, प्रेम हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली. खरगे के बयान पर खुद प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराते नजर आए.
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी का करारा तंज 🔥
“54 साल से मैं H. D. Deve Gowda को जानता हूँ।
पहले मोहब्बत हमारे साथ की फिर अचानक रिश्ता बदलकर शादी मोदी के साथ कर ली 🤣🤣 pic.twitter.com/w8cGoABEZF
— Ashfaq Joiya (@ashpak_Hussain7) March 18, 2026
खरगे को देवेगौड़ा ने दिया करारा जवाब
खरगे पर पलटवार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे और पुराने दोस्त, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज संसद में मेरे बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के प्यार में था, लेकिन आखिर में मैंने मोदी जी (BJP) से शादी कर ली. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसका कारण नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया. अगर मैं अपने दोस्त को शादी वाली ही भाषा में जवाब दूं, तो मैं यह कहना चाहूंगा कि कांग्रेस के साथ मेरी जबरदस्ती की शादी थी, लेकिन मुझे उन्हें तलाक देना पड़ा क्योंकि वह एक ज्यादती भरा रिश्ता था. मैंने कांग्रेस गठबंधन को नहीं छोड़ा. बल्कि वे ही थे जो छोड़कर चले गए. उन्होंने मेरे पास उन्हें तलाक देने और एक ज्यादा स्थिर गठबंधन खोजने के अलावा कोई और चारा नहीं छोड़ा.
Former Prime Minister of India and Janata Dal (Secular) president HD Deve Gowda issues a statement.
“My dear and longtime friend, Mallikarjun Kharge, made a light-hearted comment in Parliament today about me having been in “love”with them (Congress) but “married” Modi Ji (BJP)… pic.twitter.com/kGNkJDRWQ7
— ANI (@ANI) March 18, 2026
राज्यसभा से 59 सदस्य हो रहे रिटायर
9 स्त्रीओं सहित कुल 59 सदस्य 20 राज्यों से अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर होंगे. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन किया, कहा–पार्टी में घुटन हो रही थी
The post खरगे के ‘मोदी से शादी’ वाले बयान पर देवेगौड़ा का पलटवार, कहा- मुझे Congress देना पड़ा तलाक appeared first on Naya Vichar.