Hot News

धुरंधर 2 की रिकाॅर्ड तोड़ सफलता के बीच पहली बार साथ नजर आए दीपिका-रणवीर, फैंस ने लगाए “बब्बर शेर” के नारे

Ranveer Singh- Deepika Padukone: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हाल ही में एक साथ स्पाॅट किया गया. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद रणवीर का यह पहला पब्लिक अपीयरेंस था, और जैसे ही दोनों लंच डेट के लिए बाहर निकले, भीड़ में “बब्बर शेर” के नारे गूंज उठे. रणवीर ने फैंस को ग्रीट किया और हाथ भी मिलाया. वहीं दीपिका ने अपनी प्यारी स्माइल और सिंपल लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

फैंस के बीच रणवीर का जलवा

मैसल्ली सीफ़ूड रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय रणवीर ने हाथ हिलाकर फैंस को ग्रीट किया और कुछ फैंस से हाथ मिलाया. दीपिका पादुकोण सफेद टी-शर्ट और नीली डेनिम में सरल और कूल दिखीं. उन्होंने मुस्कान दी, लेकिन सीधे कार की ओर बढ़ गईं.

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता

आदित्य धर की फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई. पहले दिन फिल्म ने 145 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे दिन 113 करोड़ की कमाई ने कुल 350 करोड़ पार कर दिए. पहले रविवार तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 420 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

विदेशों में भी फिल्म ने मचाई धूम

फिल्म न केवल हिंदुस्तान में, बल्कि विदेशों में भी सफल रही है. अब तक फिल्म ने 500 करोड़ से अधिक की कमाई की है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, आर. माधवन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं. यामी गौतम ने भी फिल्म में कैमियो किया है.

फिल्म को खूब तारीफ मिली है. माना जा रहा है कि यह फिल्म अपनी पहली कड़ी से भी ज्यादा सफल होगी, जिसने दुनिया भर में 1,300 करोड़ कमाए थे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

The post धुरंधर 2 की रिकाॅर्ड तोड़ सफलता के बीच पहली बार साथ नजर आए दीपिका-रणवीर, फैंस ने लगाए “बब्बर शेर” के नारे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top