Hot News

भारत में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’

Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को हिंदुस्तान में जल्द लॉन्च करने जा रहा है. इसका पहला ऑफिशियल टीजर भी सामने आ चुका है. सोमवार को शेयर किए गए इस टीजर में फोन का डिजाइन और इसकी उपलब्धता से जुड़ी कुछ झलकियां देखने को मिली हैं. बता दें कि ये फोन पहले ही जनवरी में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है, जहां इसे दमदार MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था. आइए इस फोन से जुड़ी बाकी के डिटेल्स जानते हैं.

Realme 16 5G का डिजाइन 

कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट तो नहीं बताई है, लेकिन इतना साफ कर दिया है कि ये फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. टीजर में फोन का लुक और कैमरा सैंपल्स भी दिखाए गए हैं. खास बात ये है कि कंपनी इसे हिंदुस्तान का पहला ‘Selfie Mirror Phone’ बता रही है. मतलब, फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा सा मिरर दिया गया है, जिससे आप रियल टाइम में अपनी सेल्फी प्रीव्यू कर सकते हैं.

डिजाइन की बात करें तो फोन काफी लाइटवेट बताया जा रहा है और इसका लुक थोड़ा iPhone Air से इंस्पायर्ड लगता है. टीजर में इसे व्हाइट कलर में दिखाया गया है, जिसमें पीछे की तरफ एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है, जो ग्लास कवर के साथ आता है.

Realme 16 5G की कीमत 

इस फोन को इस साल जनवरी में वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जहां इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब ₹40,000 रखी गई थी. वहीं, अगर आप ज्यादा पावर चाहते हैं तो 12GB RAM वाला टॉप मॉडल भी मौजूद है, जिसकी कीमत लगभग ₹44,000 है.

Realme 16 5G के फीचर्स

इसका इंटरनेशनल वर्जन 6.57-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले लेकर आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है. कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है. पीछे की तरफ 50MP का वाइड-एंगल कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इतना ही नहीं, फोन IP66, IP68 और IP69K जैसी रेटिंग्स के साथ आता है. यानी यह धूल और पानी से भी अच्छी तरह सेफ रहता है.

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ हिंदुस्तान में जल्द दस्तक देगा Vivo V70 FE, जानें डिटेल्स

The post हिंदुस्तान में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top