Dhurandhar 2: आदित्य धर नीर्देशीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से फेम पाने वाली सौम्या टंडन भी नजर आई हैं, हालांकि उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की ऑन स्क्रीन पत्नी का किरदार से लोगों का ध्यान खींचा है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म और अपने अनुभव को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं है.
फिल्म में निभाया अक्षय की पत्नी का किरदार
इस फिल्म में सौम्या टंडन ने ‘उल्फत’ का रोल किया है, जो अक्षय खन्ना की पत्नी होती है. दूसरे पार्ट में वो कुछ ही सीन में दिखाई देती हैं, लेकिन उनके सीन काफी भावुक हैं और कहानी से जुड़े हुए हैं
अक्षय खन्ना की आई याद
सौम्या टंडन ने वैरायटी इंडिया एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने फिल्म देखी, तो उन्हें अक्षय खन्ना की कमी महसूस हुई. उन्होंने कहा कि पहले पार्ट में उनका काम बहुत अच्छा था, इसलिए दूसरे पार्ट में उनका ना होना थोड़ा खाली-खाली सा लगा.
फिल्म की कहानी और सीन
फिल्म की कहानी पहले पार्ट के बाद आगे बढ़ती है. इसमें कुछ ऐसे सीन हैं जहां सिर्फ चेहरे के भाव से ही बात समझ में आ जाती है. सौम्या ने बताया कि वो इंटेंस सीन हैं. खासतौर पर रहमान डैकत की मय्यत वाला सीक्वेंस. वो बहुत कॉम्पलिकेटेड सीन था. क्योंकि मेरा किरदार उल्फत काफी गुस्से में है. वो सवाल उठा रही है. वो बेहद निराश है. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि धुरंधर में कई सीन्स ऐसे थे जहां सिर्फ आंखों से अपनी फीलिंग्स को बयां करना था.
लोगों को पसंद आ रही फिल्म
‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग फिल्म की कहानी, रणवीर सिंह की एक्टिंग म्यूजिक और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. धुरंधर ने चार दिनों में दुनिया भर में 761 करोड़ रुपये की आंकड़े पूरे कर लिए है. यह फिल्म के लिए बहुत बड़ी सक्सेस मानी जा रही और इसका कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनों में तोड़ा बॉक्स ऑफिस का ग्लोबल रिकॉर्ड, क्या दंगल को भी पीछे छोड़ देगी फिल्म?
The post ‘धुरंधर 2’ की उल्फा ने किया पति रहमान डकैत को याद, बोलीं खाली सा लगा appeared first on Naya Vichar.

