Hot News

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 8वीं में 97.01 % छात्र हुए सफल

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 5वीं-8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 5वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 97.75 % रहा. वहीं 8वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 97.01 % रहा. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे और उनके माता-पिता RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फअना रिजल्ट देख सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, rajeduboard.rajasthan.gov.in

शिक्षा मंत्री ने दी पास होने वाले स्टूडेंट्स को बधाई

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 5वीं-8वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. उन्होंने सभी सफल छात्र को शुभकामनाएं दी. साथ ही जिन स्टूडेंट्स का रिजल्ट अच्छा नहीं आया है, उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा निराश होने की जरूरत नहीं है.

यहां देखें 10वीं RBSE का रिजल्ट- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में पाएं मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

27.5 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में हुए थे शामिल

परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक चली थीं, थीं जबकि 8वीं के एग्जाम 19 फरवरी से 4 मार्च के बीच हुए थे. पूरे राज्य से करीब 27.5 लाख बच्चों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया था. राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में 12 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें रिजल्ट?

RBSE 5वीं-8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. शाला दर्पण वेबसाइट ठप हो जाने की स्थिति में SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं. मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर 5वीं के लिए RESULT RAJ5 रोल नंबर और 8वीं के लिए RESULT RAJ8 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज सकते हैं. कुछ ही देर में रिजल्ट मैसेज के जरिए मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे फोन में, यहां तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

The post Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 8वीं में 97.01 % छात्र हुए सफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top