Hot News

Triumph ने अनवील की DGR Edition, बनी है सिर्फ एक पीस

Triumph Motorcycles अपनी मौजूदा बाइक्स के बेहद एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन बनाने के लिए जानी जाती है और इस बार कंपनी ने कुछ और ही खास पेश किया है. ब्रिटिश कंपनी ने एक यूनिक Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition को अनवील किया है. यह एक वन-ऑफ (one-of-a-kind) मॉडल है, जिसे इस साल के Distinguished Gentleman’s Ride के लिए Gentlefolk Prize के तौर पर तैयार किया गया है. खास बात यह है कि यह पहले से ही लिमिटेड एडिशन बाइक का और भी ज्यादा एक्सक्लूसिव वर्जन है.

रैंडम ड्रॉ के जरिए एक विनर को मिलेगी बाइक

यह खास DGR एडिशन उसी Speed Twin 1200 Cafe Racer Limited Edition पर बेस्ड है, जिसे इसी साल लॉन्च किया गया था और जिसकी सिर्फ 800 यूनिट्स ही बनाई गई हैं. अब इस नए DGR वर्जन में कंपनी ने एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग और नए प्रीमियम मटेरियल्स जोड़कर इसे और भी खास बना दिया है. सबसे खास बात यह है कि यह बाइक सिर्फ एक यूनिट में बनाई गई है, जिसे रैंडम ड्रॉ के जरिए किसी एक विनर को दिया जाएगा. इसे जीतने के लिए राइडर्स को Distinguished Gentleman’s Ride 2026 में रजिस्टर करना होगा और कैंपेन खत्म होने से पहले सभी चार प्रोफाइल बैज अनलॉक करने होंगे.

इवेंट में भाग लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें

इस खास बाइक को जीतने के लिए Distinguished Gentleman’s Ride 2026 में हिस्सा लेने वाले राइडर्स को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • अपना राइडर प्रोफाइल पूरी तरह कंप्लीट करें.
  • खुद से पर्सनल डोनेशन करें.
  • किसी अन्य प्रतिभागी (Gentlefolk) को डोनेट करें, जिससे ‘Pay It Forward’ बैज मिलेगा.
  • कम से कम USD $250 (लगभग ₹20,000) का फंड जुटाएं.

इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही आप इस एक्सक्लूसिव बाइक को जीतने की रेस में शामिल हो पाएंगे.

कैसा है डिजाइन?

Speed Twin 1200 DGR Edition को क्लासिक British Racing Green से इंस्पायर्ड एक्सक्लूसिव कलर स्कीम में पेश किया गया है. इसमें Competition Green और Aluminium Silver बॉडी पेंट के साथ Aluminium Silver व्हील्स और मैचिंग हेडलाइट बाउल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है.

इस बाइक का डिजाइन 1960s के ब्रिटिश कैफे रेसर्स से इंस्पायर्ड है. इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और खास Harris Tweed बुलेट सीट दी गई है, जो Outer Hebrides से आई हैंडवोवन फैब्रिक से बनाई गई है.

क्लिप-ऑन हैंडलबार राइडर को लो और एग्रेसिव राइडिंग पोजिशन देते हैं, जिससे स्पोर्टी फील मिलता है. सिंगल सीट और रियर काउल मिलकर क्लासिक कैफे रेसर लुक को पूरा करते हैं.

इसके अलावा, मशीन किए गए बार-एंड मिरर्स, रिब्ड क्लच और अल्टरनेटर बैज, ब्लैक हेड बोल्ट कवर और स्कल्प्टेड नी पैड्स जैसे डिटेल्स इसे और भी यूनिक बनाते हैं.

साथ ही इसमें 15 Years of Dapper एनिवर्सरी ग्राफिक, नंबर बोर्ड और एक खास Certificate of Authenticity भी दिया गया है, जो इसे कलेक्टर्स के लिए और भी खास बना देता है.

हार्डवेयर और पावर

यह स्पेशल एडिशन बाइक अपने पावरफुल Bonneville 1200 पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस है, जो 270-डिग्री फायरिंग ऑर्डर के साथ एक खास और दमदार साउंड व राइडिंग फील देता है. यह इंजन 8,000 rpm तक रेव करता है और बेहतर थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए लो-इनर्शिया क्रैंकशाफ्ट के साथ आता है.

पावर आउटपुट कि बात करें, तो यह बाइक 105 bhp (7,750 rpm) की पावर और 112 Nm (4,250 rpm) का टॉर्क जेनरेट करती है, जो इसे काफी परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाता है.

चेसिस में ट्यूबलर फ्रेम के साथ स्टील क्रैडल्स दिए गए हैं. सस्पेंशन के लिए इसमें 43mm Marzocchi USD फ्रंट फोर्क्स और Öhlins ट्विन रियर शॉक्स मिलते हैं, जिन्हें प्रीलोड, कंप्रेशन और रिबाउंड के लिए एडजस्ट किया जा सकता है.

यह बाइक 17-इंच के कास्ट एल्यूमिनियम व्हील्स पर चलती है, जिन पर Metzeler Racetec RR K3 टायर्स लगे हैं. वहीं ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्यूल 320mm फ्रंट डिस्क और Brembo Stylema M4.30 रेडियल कैलिपर्स दिए गए हैं, जो शानदार स्टॉपिंग पावर सुनिश्चित करते हैं.

यह भी पढ़ें: Suzuki e-Access vs Honda Activa-e: कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर रहेगी आपके लिए बेस्ट?

The post Triumph ने अनवील की DGR Edition, बनी है सिर्फ एक पीस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top