रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
LPG Cylinder Booking Rule: देश में एलपीजी को लेकर धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं. खाड़ी देशों में युद्ध का असर गैस आपूर्ति पर साफ दिखने लगा है. इसी कारण प्रशासन और तेल कंपनियों ने फिर गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है. अब शहरी गैस उपभोक्ता दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग 25 दिनों की जगह 35 दिनों के बाद कर पाएंगे. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. नया नियम डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए है.
35 दिनों में होगी डिलीवरी
शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद बुकिंग कर पाते थे. वहीं इसके पूर्व बुकिंग की अवधि 21 दिन तय की गयी थी. जब आपको गैस रिफिल की डिलिवरी होगी, उस दिन से 35 दिनों के अंतराल की गिनती होगी. वहीं पांच किलो सिलेंडर वाले शहरी घरेलू उपभोक्ता 12 दिनों के बाद और 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर के उपभोक्ता 25 दिन के बाद बुकिंग कर सकेंगे. हिंदुस्तान अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा गैस आयात से पूरा करता है. खाड़ी देशों से अधिकांश हिस्सा आता है. युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित हो गयी है.
डिलिवरी के समय डीएसी जरूरी
वास्तविक ग्राहकों तक गैस की डिलिवरी हो सके, इसके लिए गैस कंपनियों ने अपनी-अपनी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि डिलिवरी के समय डिलिवरी अथॉन्टिकेशन कोड (डीएसी) जरूर लें. साथ ही गैस उपभोक्ताओं से कहा गया है कि उपभोक्ता इ-केवाइसी जरूर करा लें.
कितने दिनों में होगी सिंगल सिलेंडर की बुकिंग
- 14.2 किलो: 25 दिन
- 05 किलो: 09 दिन
- 10 किलो: 18 दिन
इसे भी पढ़ें: झारखंड में इन 30 गांवों में डिजिटल इंडिया फेल, पेड़-पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल चलाते हैं लोग
डबल सिलेंडर की बुकिंग
- 14.2 किलो: 35 दिन
- 05 किलो: 12 दिन
- 10 किलो: 25 दिन
इसे भी पढ़ें: धनबाद में सांस लेना भी खतरनाक, झारखंड में बना सबसे प्रदूषित शहर
The post अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार appeared first on Naya Vichar.

