Hot News

बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक भरें फॉर्म

BSEB 12th Scrutiny 2026 Application: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की कॉपियों की स्क्रूटिनी को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. जिन छात्रों को अपने किसी विषय के नंबर से असंतोष है, वे अब अपनी आंसर शीट को फिर से चेक करा सकते हैं. इसमें ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

BSEB की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र अपने नंबरों को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं. ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने स्क्रूटिनी की सुविधा उपलब्ध कराई है.

BSEB 12th Scrutiny 2026 के लिए कब तक करें अप्लाई?

बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इंटर स्क्रूटिनी के लिए 25 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र 2 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवदेन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

BSEB की नोटिस

BSEB 12th Scrutiny 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की स्क्रूटिनी वेबसाइट- intermediate.biharboardscrutiny.com पर जाएं.
  • वहां Apply for Scrutiny (Intermediate Annual Examination 2026) लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • नया पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा.
  • जिस विषय की स्क्रूटिनी करानी है उसे चुनें.
  • अंत में ऑनलाइन फीस जमा कर आवेदन सबमिट कर दें.

सब्जेक्ट वाइज देनी होगी फीस

स्क्रूटिनी के लिए छात्रों को प्रति विषय 120 रुपये फीस देनी होगी. अगर किसी छात्र को एक से अधिक विषयों में नंबर को लेकर संदेह है तो वह सभी विषयों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

स्क्रूटिनी के दौरान छात्र की कॉपी को दोबारा जांचा जाता है. इसमें मुख्य रूप से यह देखा जाता है कि कहीं किसी सवाल के अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई है या कोई उत्तर जांचने से छूट तो नहीं गया है. बिहार बोर्ड के अनुसार स्क्रूटिनी के बाद छात्रों के नंबर बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर मिलेगी मार्कशीट

The post बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक भरें फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top