Ali Zafar: कभी-कभी सोशल मीडिया पर छोटी-सी बात भी बड़ा मुद्दा बन जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर के साथ, जिनकी एक ईद वाली तस्वीर पर खूब बवाल मच गया. दरअसल, अली जफर ने ईद के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में उन्होंने ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहना था, लेकिन उसके नीचे बनियान नहीं थी. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाने लगे.
तंज भरी ‘माफी’ ने खींचा ध्यान
इस पूरे मामले पर अली जफर ने एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में माफी मांगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना बनियान के ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहनना और ईद पर अजरक प्रिंट धोती पहनकर पौधों को पानी देना शायद दुनिया के सबसे बड़े मुद्दों में शामिल हो गया है.
ट्रोलर्स को दिया जवाब
अली जफर ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह समझते हैं कि यह “गंभीर मुद्दा” बन चुका है और आगे से वह इस “गलती” को दोहराने से बचेंगे. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया.
हिंदुस्तान में अकाउंट बैन
बता दें, साल 2025 में हुए पहलगाम टेरर अटैक के बाद हिंदुस्तान में अली जफर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया गया था. अली जफर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और बाद में बॉलीवुड में तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी अलग जगह बनाई.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के इस एक्टर के पास अपनी ही फिल्म देखने को नहीं है पैसे, दाम कम होने का इंतजार
The post बिना बनियान का कुर्ता पहनने पर ट्रोल हुआ ये एक्टर, मांगनी पड़ी माफी appeared first on Naya Vichar.

