Hot News

राजस्थान पुलिस SI एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

RPSC SI Exam City Slip: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सिटी स्लिप कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए जारी किया गया है. सिटी स्लिप में यह जानकारी दी जाती है कि उम्मीदवार की परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, ताकि वे पहले से अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकें. बता दें कि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड में अंतर होता है.

Rajasthan Police SI Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा

RPSC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार राजस्थान पुलिस SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 और 06 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी होगा. परीक्षा राज्य के अलग-अलग शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी.

RPSC SI Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RPSC SI Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा सिटी की जानकारी दिखाई देगी.
  • इस एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.

RPSC SI Exam City Slip Download Here

किस पैटर्न पर होगी राजस्थान पुलिस SI परीक्षा?

राजस्थान पुलिस SI भर्ती (RPSC SI Exam 2026) में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर जनरल हिंदी का होगा और दूसरा जनरल नॉलेज व जनरल साइंस का. दोनों पेपर 2-2 घंटे के होंगे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा. उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 36 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा.

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा, जो 100 अंकों का होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के प्रशासनी स्कूलों में आज PTM,  जारी होगा  6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट

The post राजस्थान पुलिस SI एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top