Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा, यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को जन्मे हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाली लड़कियां अपने जीवन में सूर्य की तरह चमकती हैं. इन लड़कियों की खासियत यह भी होती है कि ये स्वभाव से काफी ज्यादा स्वाभिमानी होती हैं. तो चलिए, इस खास मूलांक और इसमें जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में बाकी सारी बातें भी विस्तार से जानते हैं.
सूर्य की तरह चमकती है इस मूलांक की लड़कियां
आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह है मूलांक 1. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी सूर्य को माना जाता है और यह एक बड़ी वजह है कि इसमें जन्म लेने वाली लड़कियां एक नेचुरल चमक और कॉन्फिडेंस के साथ जीवन जीती हैं. इस मूलांक की लड़कियों को कभी भीड़ में रहना पसंद नहीं आता है, ये अपनी एक अलग जगह बनाना पसंद करती हैं. इस मूलांक की लड़कियों में एक लीडरशिप क्वालिटी होती है. ये जिस जगह भी जाती हैं वहां इन्हें सम्मान मिलता है. कई बार अनजाने में लोग इन्हें गलत भी समझ लेते हैं.
यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज
मूलांक 1 में जन्म लेने वाली लड़कियों की खासियतें
मूलांक 1 में जिन लड़कियों का भी जन्म होता है वे दूसरों के पीछे नहीं, बल्कि अपनी एक अलग राह बनाती हैं. आप इन्हें किसी भी तरह की जिम्मेदारी क्यों न दें, ये हर एक को पूरा करने की ताकत रखती हैं. इस मूलांक की लड़कियां किसी भी फैसले को काफी सोच-समझकर लेती हैं और उससे पीछे नहीं हटती. इसके अलावा इन लड़कियों को कभी भी कैद में रहना पसंद नहीं आता है. ये लोग हमेशा अपनी जिंदगी एक आजाद सोच के साथ जीना पसंद करती हैं. आप कितनी भी कोशिश कर लें इन्हें दबाकर नहीं रख सकते हैं. इन लड़कियों के दोस्त कम होते हैं लेकिन जितने भी होते हैं ये उनके प्रति ईमानदार और डेडिकेटेड रहती हैं. स्वभाव से ये लड़कियां काफी ज्यादा केयरिंग होती हैं जिस वजह से अपने पार्टनर से भी ये लोग इसी तरह का व्यवहार चाहती हैं.
यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान
The post सूर्य सी चमक और आत्मसम्मान से भरपूर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, कमजोर समझने की ना करें गलती appeared first on Naya Vichar.

