Hot News

Stone Pelting: रामनवमी की रात खूंटी के मुरहू में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Stone Pelting: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी की रात अचानक पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. अज्ञात लोगों द्वारा की गई इस घटना में मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा सहित 2-3 लोग घायल हो गए. हालांकि रात में किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.

पुलिस और स्थानीय लोगों को आई चोट

घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत कुछ स्थानीय लोगों को चोटें आईं. पत्थरबाजी अचानक शुरू होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की कोशिश की और रात में हालात को काबू में कर लिया गया.

सुबह से बाजार बंद, लोगों में आक्रोश

घटना के अगले दिन सुबह मुरहू के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने दुकानों को बंद कर दिया और मुरहू महादेव मंडा के पास एकत्र हो गए. लोगों ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान इलाके में तनाव और बढ़ गया.

दोनों पक्ष आमने-सामने, स्थिति हुई तनावपूर्ण

सूत्रों के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया. बताया जा रहा है कि दिन में भी दोनों पक्षों के बीच फिर से पत्थरबाजी की घटना हुई, जिससे हालात बिगड़ने लगे. इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई और तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति पर नजर

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मुरहू में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर राममय हुआ कराईकेला, अखाड़ों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन

शांति बनाए रखने की अपील

फिलहाल मुरहू में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है, ताकि इलाके में सामान्य स्थिति जल्द बहाल हो सके.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं, जुलूस से लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, हालत गंभीर

The post Stone Pelting: रामनवमी की रात खूंटी के मुरहू में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top