Virat Kohli Viral Look: आज शाम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन मैदान पर उतरने से पहले ही विराट कोहली के नए लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. पिछले कुछ दिनों से विराट का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग ‘AI’ का कमाल मान रहे थे. अब खुद कोहली ने कैमरे के सामने आकर इस वायरल फोटो की असलियत बताई है. जानते हैं, क्या विराट का यह नया हेयरस्टाइल असली है या सिर्फ AI का कमाल .
फोटो की ‘AI थ्योरी’ पर विराट का खुलासा
विराट कोहली अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था. प्यूमा (PUMA) ब्रांड के एक नए वीडियो में विराट ने बताया कि उनके इस हेयरकट को लेकर जो ‘AI’ वाली बातें चल रही थीं, वो असल में उनके बाल कटवाने के बाद शुरू हुईं. यानी विराट ने सच में यह नया और स्टाइलिश हेयरकट लिया है और यह कोई फेक फोटो नहीं है. विराट का यह नया अवतार आज रात मैच के दौरान मैदान पर देखने को मिलेगा.
Virat Kohli on his new haircut 👀🔥
Fresh look, same killer mindset ⚡
Sharp fade, sharper focus — King’s ready to dominate 🖤👑
New season, new vibe… but the hunger stays the same.#ViratKohli #KingKohli #IPL2026 #RCB pic.twitter.com/q5veslMFuN
— ND Sport (@SportsByND) March 27, 2026
साल्ट और रजत पाटीदार की मजेदार केमिस्ट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विराट कोहली के उस वीडियो में आरसीबी के नए खिलाड़ी फिल साल्ट (Phil Salt) ने भी सबका ध्यान खींचा. जब उनसे उनके नाम को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा गया कि “अगर आप साल्ट (नमक) हैं, तो आपकी शुगर (चीनी) कौन है?”, तो उन्होंने बिना देर किए कप्तान रजत पाटीदार की तरफ इशारा कर दिया. खिलाड़ियों के बीच की यह हंसी-मजाक दिखाती है कि आरसीबी की टीम इस बार काफी कूल और रिलैक्स्ड मूड में है.
फैंस के लिए खास तोहफा
आमतौर पर फैंस को खिलाड़ियों का सीरियस साइड ही देखने को मिलता है, लेकिन प्यूमा के इस नए ब्रॉडकास्ट चैनल ने फैंस को ड्रेसिंग रूम के ‘बिहाइंड द सीन्स’ (BTS) पल दिखाकर खुश कर दिया है. विराट कोहली, फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर जैसे स्टार्स का यह अनफिल्टर्ड अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आज से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, कोहली समेत इन खिलाड़ियों पर नजरें
ये भी पढ़ें: IPL 2026: LSG के किस मूव से इंप्रेस हुए इरफान पठान, जानें लखनऊ की गेंदबाजी पर क्या कहा?
ये भी पढ़ें: Pollard vs Bravo Viral Video: IPL से पहले ‘रिच अंकल’ और ‘चैंपियन’ आमने-सामने, वानखेड़े में मस्ती का वीडियो वायरल
The post Virat Kohli Viral Look: असली है कोहली का ‘वायरल लुक’, खुद खोली AI वाली तस्वीर की पोल appeared first on Naya Vichar.

