Hot News

Sony ने महंगा किया PS5, US-UK के बाद क्या भारत में भी दिखेगा असर?

Sony ने अपने फ्लैगशिप PlayStation 5 कंसोल्स की कीमतों में दूसरी बार एक साल से भी कम समय में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कहा कि मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और वैश्विक आर्थिक दबावों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है. नयी कीमतें 2 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.

अमेरिका और अन्य देशों में नयी कीमतें

अमेरिका में PS5 Disc Edition की कीमत अब $649.99 (₹61,660) और Digital Edition की कीमत $599.99 (₹56,917) हो गई है. वहीं PS5 Pro की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है- $150 की बढ़ोतरी के बाद यह अब $899.99 (₹85,376) में मिलेगा.

PlayStation Portal Remote Player की कीमत भी $199.99 से बढ़कर $249.99 (₹23,715) हो गई है.

UK: PS5 £569.99, Digital £519.99, Pro £789.99
Europe: PS5 €649.99, Digital €599.99, Pro €899.99
Japan: PS5 ¥97,980, Digital ¥89,980, Pro ¥137,980

हिंदुस्तान में क्या होगा असर?

Sony ने हिंदुस्तान का नाम अपने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में नहीं लिया है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में यहां भी कीमतें बढ़ सकती हैं. पिछले साल हिंदुस्तान में PS5 की कीमतों में ₹5,000 का इजाफा हुआ था. इस बार बढ़ोतरी और ज्यादा हो सकती है.

फिलहाल हिंदुस्तान में PS5 Digital Edition की कीमत ₹49,990 और Disc Edition की कीमत ₹54,990 है. PS5 Pro अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन हाल ही में इसे BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है. माना जा रहा है कि GTA 6 की रिलीज से पहले Sony इसे हिंदुस्तान में उतार सकती है.

गेमर्स के लिए मायने

लगातार बढ़ती कीमतें हिंदुस्तानीय गेमर्स के लिए चिंता का विषय हैं. हालांकि, PS5 Pro का हिंदुस्तान में लॉन्च नये गेमिंग अनुभव लेकर आएगा, लेकिन इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट को और महंगा बना सकती है. अगर Sony हिंदुस्तान में भी वैश्विक ट्रेंड को फॉलो करती है तो PS5 खरीदना अब पहले से ज्यादा महंगा साबित होगा.

यह भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट

The post Sony ने महंगा किया PS5, US-UK के बाद क्या हिंदुस्तान में भी दिखेगा असर? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top