Hot News

Apple का दावा: इस फीचर के ऑन होते ही iPhone को कोई हैक नहीं कर पाया, जानें इसके बारे में

टीम कुक की कंपनी Apple का सबसे मजबूत सिक्योरिटी फीचर लॉकडाउन मोड (Lockdown Mode) अब तक पूरी तरह सेफ बना हुआ है. यह हम नहीं बल्कि कंपनी खुद कह रही है. कंपनी का दावा है कि 2022 में लॉन्च होने के बाद से आज तक इस फीचर को कोई भी हैक नहीं कर पाया है.

TechCrunch की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने बताया कि उन्हें अब तक ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है, जहां Lockdown Mode ऑन होने के बावजूद किसी iPhone या दूसरे Apple डिवाइस को हैक किया गया हो. यहां तक कि हाई-टेक, गवर्नमेंट लेवल स्पाइवेयर भी इसमें सेंध नहीं लगा पाया है. Apple की स्पोक्सपर्सन सारा ओ’रूर्क (Sarah O’Rourke) ने भी साफ कहा है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि Lockdown Mode वाले Apple डिवाइस पर mercenary spyware का कोई भी हमला सफल हुआ हो.

Apple का Lockdown Mode आखिर काम कैसे करता है?

2022 में लॉन्च किया गया ये फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो टार्गेटेड साइबर अटैक्स के ज्यादा खतरे में रहते हैं. जैसे एक्टिविस्ट, पत्रकार, या प्रशासनी अधिकारी. यानी ये कोई आम सिक्योरिटी फीचर नहीं है, बल्कि एक तरह का एक्स्ट्रा स्ट्रांग शील्ड है.

जब आप Lockdown Mode ऑन करते हैं, तो आपका iPhone खुद को थोड़ा लिमिट में कर लेता है. मतलब ये कि फोन के कई ऐसे फीचर्स सीमित हो जाते हैं, जिनका इस्तेमाल हैकर्स घुसने के लिए कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ तरह के मैसेज अटैचमेंट ब्लॉक हो जाते हैं और कोई भी अनजान व्यक्ति आपको इन्वाइट या कनेक्शन रिक्वेस्ट नहीं भेज सकता. इतना ही नहीं, Safari जैसे ब्राउजर में भी कुछ वेब टेक्नोलॉजीज को बंद कर दिया जाता है अगर किसी पर डाउट लगता है.

iPhone में Lockdown Mode कैसे ऑन करें?

खास बात ये है कि आप इसे अलग-अलग डिवाइस जैसे iPhone, iPad और Mac पर ऑन कर सकते हैं. जैसे ही आप अपने iPhone में इसे एक्टिव करते हैं, ये अपने आप आपके पेयर्ड Apple Watch पर भी चालू हो जाता है.

  • सबसे पहले अपने iPhone में Settings ऐप खोलें
  • फिर Privacy & Security ऑप्शन पर टैप करें
  • नीचे स्क्रॉल करें और Lockdown Mode ढूंढें
  • अब Turn On Lockdown Mode पर क्लिक करें
  • आखिर में Turn On & Restart चुनें और अपना पासकोड डालकर इसे एक्टिव कर दें

यह भी पढ़ें: क्या एंड्रॉयड केबल से iPhone चार्ज करने पर फोन खराब हो जाएगा?

The post Apple का दावा: इस फीचर के ऑन होते ही iPhone को कोई हैक नहीं कर पाया, जानें इसके बारे में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top