Hot News

असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

BJP Sankalp Patra: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुवाहाटी में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग मौजूद थे.

लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे : हिमंत बिस्वा सरमा

घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हम असम में UCC लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और ST क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा. हम लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे. हम असम को बाढ़-मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे और पहले दो वर्षों में हम 18,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे. हम अगले 5 वर्षों में 2 लाख नौकरियां प्रदान करेंगे.

मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने का वादा

असम के मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र पर कहा- हम एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय, एक इंजीनियरिंग कॉलेज बनाना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा- हम मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता देना चाहते हैं. मुख्यमंत्री स्त्री उद्यमशीलता योजना का विस्तार करके 40 लाख लखपति बाइदेउ (लखपति बहनें) बनाना चाहते हैं. हम अरुणोदय योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता को 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का प्रयास करेंगे.

बीजेपी घोषणा पत्र में क्या है खास

बीजेपी के घोषणापत्र में भूमि, विरासत और मूल असमिया लोगों की गरिमा की रक्षा का वादा किया गया है.
भूमि जिहाद के खतरे से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.
असम को हिंदुस्तान के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित करने के लिए पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा.

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

बीजेपी का घोषणापत्र जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा- बीजेपी का घोषणापत्र असम में एक दशक के परिवर्तन पर आधारित है, जो कांग्रेस 60 वर्षों में भी नहीं कर पाई. पूर्वोत्तर क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास पर कांग्रेस को कोई ध्यान नहीं था. कांग्रेस की नीतियों के कारण असम में 32 वर्षों तक अफस्पा कानून रहा.

असम में शांति बहाल, विकास तभी संभव है जब स्थिरता हो : सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा – असम में शांति बहाल, विकास तभी संभव है जब स्थिरता हो. बीजेपी के शासन के दौरान राज्य में अवसरों में वृद्धि होने के कारण असम के युवा वापस लौट रहे हैं.

The post असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top