Hot News

Apple का नया बीटा अपडेट, Maps से लेकर मैसेजिंग तक बड़े अपग्रेड

Apple ने iOS 26.4 के बाद अब iOS 26.5 Beta 1 डेवलपर्स के लिए रिलीज कर दिया है. इस अपडेट में बड़े बदलावों की बजाय कई छोटे लेकिन काम के फीचर्स जोड़े गए हैं. हालांकि, जिस नए Siri अपग्रेड की उम्मीद की जा रही थी, वह अभी इस बीटा वर्जन में शामिल नहीं है. आइए जानते हैं इस अपडेट में क्या नए फीचर्स मिलेंगे और कैसे कर सकते हैं इंस्टॉल.

Maps ऐप में नया Suggested Places फीचर

इस बीटा अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव Maps ऐप में देखने को मिलता है. Apple ने इसमें नया Suggested Places फीचर जोड़ा है, जो आपके आसपास के ट्रेंडिंग लोकेशन और आपकी हाल की सर्च के आधार पर जगहों को सजेस्ट करता है. आने वाले समय में यहां विज्ञापन भी दिखाए जा सकते हैं.

RCS मैसेजिंग में E2EE की वापसी

iOS 26.5 Beta 1 में iPhone और Android के बीच RCS मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) को फिर से शामिल किया गया है. यह फीचर पहले iOS 26.4 बीटा में था, लेकिन बाद में हटा दिया गया था. अब इसे डिफॉल्ट रूप से चालू किया गया है. यूजर्स इसे Settings के Messages सेक्शन में जाकर कंट्रोल भी कर सकते हैं.

EU के लिए नए इंटरऑपरेबिलिटी फीचर्स

Apple यूरोपियन यूनियन के Digital Markets Act को ध्यान में रखते हुए नए इंटरऑपरेबिलिटी फीचर्स पर काम कर रहा है. इसमें Proximity Pairing शामिल है, जिससे थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज जैसे ईयरबड्स को iPhone के पास लाकर आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है.

अन्य छोटे लेकिन काम के अपडेट

इस बीटा अपडेट में Live Activities को थर्ड-पार्टी वियरेबल्स के साथ सिंक करने की सुविधा दी गई है. इसके अलावा USB-C के जरिए एक्सेसरी कनेक्शन को बेहतर बनाया गया है. साथ ही, iPhone से Android पर स्विच करते समय अब यूजर्स यह चुन सकेंगे कि कितने मैसेज अटैचमेंट ट्रांसफर करने हैं.

iOS 26.5 Developer Beta कैसे डाउनलोड करें?

iOS 26.5 Beta फिलहाल सिर्फ रजिस्टर्ड Apple डेवलपर्स के लिए जारी किया गया है. आम यूजर्स के लिए इसका पब्लिक बीटा वर्जन आने वाले हफ्तों में आ सकता है.

इस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Apple Developer Programme में रजिस्टर करना होगा. इसके लिए Apple की ऑफिशियल डेवलपर वेबसाइट पर जाकर साइन अप करें. रजिस्ट्रेशन के बाद अपने iPhone में जाएं:

  • Settings में जाकर General के ऑप्शन में क्लिक करें.
  • यहां Software Update ऑप्शन में क्लिक करने के बाद Beta Updates पर टेप करें.
  • यहां iOS 26 Developer Beta ऑप्शन चुनें और अपडेट डाउनलोड कर लें.

ध्यान रखें, बीटा अपडेट इंस्टॉल करने से पहले अपने iPhone का बैकअप जरूर लें, क्योंकि इसमें बग्स या परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone पर कॉल के दौरान कैसे करें रियल-टाइम Translation? जानिए आसान तरीका

The post Apple का नया बीटा अपडेट, Maps से लेकर मैसेजिंग तक बड़े अपग्रेड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top