Ramayana:साल 2026 की सबसे बड़ी और जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. 2 अप्रैल को हिंदुस्तान में फिल्म से रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक का फर्स्ट लुक रिलीज होने वाला है. उससे पहले मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में एक खास इवेंट के दौरान इसकी झलक दिखाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया. इस इवेंट में रणबीर के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे.
भगवान राम के किरदार पर रणबीर कपूर ने कही दिल छू लेने वाली बात
इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को लेकर अपनी सोच भी जाहिर की. उन्होंने कहा “भगवान राम बहुत समय से लोगों को सही रास्ता दिखाते आए हैं. वे हमें सिखाते हैं कि मुश्किल वक्त में भी अच्छा इंसान कैसे बना जाए. वह दया, हिम्मत, सच और माफ करने की सीख देते हैं. इसलिए उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ यानी आदर्श इंसान कहा जाता है.”
Superstar Ranbir Kapoor talking about Prabhu Shree Rama in Los Angeles, Usa during Ramayana Glimpse Screening Event pic.twitter.com/jHmKlHJ9jq
— The Ramayana 🏹 (@RamayanaSaga) March 30, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुई झलक
लॉस एंजेलिस इवेंट से सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स के मुताबिक, इस फर्स्ट ग्लिम्प्स का रनटाइम करीब 2 मिनट 38 सेकंड है. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ 2 सेकंड के लिए रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर ही थिएटर में जबरदस्त रिएक्शन मिला.
2 seconds of Ranbir Kapoor as Bhagwan Ram and the theater reaction was epic 🔥#RanbirKapoor #Ramayana pic.twitter.com/E6ijZy8C1H
— RK 🏹 (@_RK88Varun_) March 30, 2026
स्टार कास्ट ने बढ़ाई उम्मीदें
फिल्म ‘रामायण’ की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. रणबीर कपूर के अलावा इसमें साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन और अरुण गोविल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे हिंदुस्तान की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है. फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Toxic: यश संग ‘टॉक्सिक’ में चमकेंगी कियारा, कहा- ‘नादिया’ जैसा किरदार पहले कभी नहीं मिला
The post Ramayana में अपने किरदार पर पहली बार बोले रणबीर कपूर, भगवान राम के रूप में आए नजर appeared first on Naya Vichar.

